रक्षाबंधन-जन्माष्टमी से पहले महंगाई की मार, बिहारशरीफ में चीनी 76 और प्याज 50 रुपये किलो

बिहारशरीफ में त्योहारों से पहले महंगाई ने आम परिवारों की चिंता बढ़ा दी है. चीनी, खाद्य तेल, प्याज, दाल, आटा और चावल जैसी रोजमर्रा की जरूरी वस्तुओं के दाम पिछले एक माह में तेजी से बढ़े हैं. इसका असर अब खरीदारी पर भी दिख रहा है, लोग कम मात्रा में सामान खरीद रहे हैं.

Biharsharif Food Price Hike : रक्षाबंधन और जन्माष्टमी जैसे पर्व-त्योहारों से पहले महंगाई ने आम परिवारों की चिंता बढ़ा दी है. बिहारशरीफ के खुदरा बाजार में चीनी, खाद्य तेल, प्याज, लहसुन, दाल, आटा और चावल समेत रोजमर्रा की कई जरूरी वस्तुओं के दाम पिछले एक माह में बढ़े हैं.

इसका असर अब ग्राहकों की खरीदारी पर भी दिखने लगा है. पहले किलो में खरीदी जाने वाली कई वस्तुएं अब लोग आधा किलो या पाव भर में खरीद रहे हैं. खासकर चीनी, प्याज और खाद्य तेल की कीमतों में तेज वृद्धि ने घरेलू बजट पर सबसे अधिक दबाव डाला है.

चीनी और चायपत्ती के बढ़े हुए दाम

रोजाना सुबह-शाम चाय पीने वाले परिवारों के लिए चीनी की बढ़ी कीमत बड़ी परेशानी बन गई है. बिहारशरीफ के खुदरा बाजार में चीनी का भाव सात दिन पहले करीब 52 रुपये प्रति किलो से बढ़कर अब 76 रुपये तक पहुंच गया है.

फूड मार्केट में खरीदारी करते लोग

यानी इसमें 24 रुपये प्रति किलो यानी करीब 46.2 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है. चायपत्ती के भाव में भी करीब 5 से 6 प्रतिशत की वृद्धि बताई जा रही है. अलग-अलग ब्रांड और गुणवत्ता के अनुसार चायपत्ती 157 से 450 रुपये किलो तक बिक रही है.

खुदरा दुकानदारों और ग्राहकों की प्रतिक्रिया

रामचंद्रपुर-नालंदा कॉलोनी के खुदरा दुकानदार बिरेंद्र साव बताते हैं कि बीते एक माह में खाद्य सामग्री के साथ साबुन, तेल और घी जैसी दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम भी बढ़े हैं. इसका असर ग्राहकों की खरीदारी पर साफ दिख रहा है.

उन्होंने कहा कि पहले जो ग्राहक किलो के हिसाब से सामान लेते थे, उनमें से कई अब आधा किलो या पाव भर सामान खरीद रहे हैं.

कई ब्रांडेड कंपनियों ने पैकेट उत्पादों में वजन कम करने के साथ कीमतें भी बढ़ाई हैं, जिससे ग्राहक सामान खरीदते समय पैकेट का वजन और कीमत दोनों देख रहे हैं.

खाद्य तेल और पैकेट उत्पादों की कीमतों में उछाल

शहरवासी विकास कुमार उर्फ गांधी और बैंककर्मी विजय कुमार ने बताया कि खाद्य तेलों की कीमतों में तेजी से घर का मासिक खर्च बढ़ा है.

Also Read : गया मगध मेडिकल में 42 करोड़ से बन रहा 100 बेड का क्रिटिकल केयर यूनिट, वेंटिलेटर से डायलिसिस तक की होगी सुविधा

खाद्य तेल महंगा होने का असर केवल रसोई तक सीमित नहीं है, बल्कि नमकीन, मिठाई, बिस्कुट, नूडल्स और दूसरे पैकेज्ड खाद्य उत्पाद भी इसकी चपेट में आते हैं.

स्थानीय बाजार के आंकड़ों के अनुसार पैकेट सरसों तेल 140 से बढ़कर 180 रुपये प्रति लीटर और रिफाइंड तेल 110 से बढ़कर 165 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

प्याज, अदरक और अन्य अनाजों के खुदरा भाव

स्थानीय खुदरा बाजार के आंकड़ों में सबसे अधिक तेजी प्याज और खाद्य तेल में दर्ज हुई है. बीते सात दिनों में प्याज 30 से बढ़कर 50 रुपये किलो हो गया है.

इसके अलावा आटा 31 से बढ़कर 35 रुपये, मैदा 32 से 36 रुपये और सामान्य चावल 40 से 45 रुपये किलो हो गया है. रसोई की जरूरी वस्तुओं में अदरक की कीमत में सबसे तेज सालाना वृद्धि दर्ज की गई है


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कंचन कुमार

कंचन कुमार वर्ष 2009 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उत्तराखंड से शुरुआत करने के बाद दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पटना, नवादा और बिहारशरीफ में विभिन्न मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया. पिछले 12 वर्षों से प्रभात खबर बिहारशरीफ कार्यालय में नालंदा जिला रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं. जिला प्रशासन, खोजी एवं विशेष रिपोर्ट, जमीनी पड़ताल, विकास, जनसरोकार के मुद्दों तथा लोकसभा और विधानसभा चुनावों के गहन विश्लेषण के लिए उनकी विशेष पहचान है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >