बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, शनिवार से पांच दिन प्रभावित रहेंगी बैंकिंग सेवाएं; 28-30 सितंबर को हड़ताल

पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था की मांग को लेकर बैंक हड़ताल 28-30 सितंबर तक जारी रहेगी, जिससे 5 दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होंगी. जानें कब खुलेंगे बैंक.

Banking Services: पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) की ओर से 28, 29 और 30 सितंबर को प्रस्तावित तीन दिवसीय बैंक हड़ताल का निर्णय बरकरार रखा गया है. ऐसे में शनिवार से लगातार पांच दिनों तक बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी. शनिवार को चतुर्थ शनिवार के कारण बैंक बंद रहेंगे, जबकि 27 सितंबर को रविवार की छुट्टी रहेगी. इसके बाद 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल के कारण बैंक बंद रहेंगे.

सुलह बैठक में नहीं मिला ठोस आश्वासन

यूएफबीयू की ओर से 22 सितंबर को जारी पत्र में कहा गया है कि श्रम मंत्रालय द्वारा नयी दिल्ली में आयोजित सुलह बैठक में भारतीय बैंक संघ और वित्तीय सेवा विभाग की ओर से पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग पर कोई ठोस एवं सकारात्मक आश्वासन नहीं मिला.

मार्च 2024 में बनी थी सहमति

संगठन के अनुसार, मार्च 2024 में हुए वेतन पुनरीक्षण समझौते के दौरान पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने पर सहमति बनी थी, लेकिन अब तक इसे लागू नहीं किया गया है. बैठक में भारतीय बैंक संघ की ओर से बताया गया कि पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था का मामला सरकार के विचाराधीन है.

1 अक्टूबर को खुलेंगे बैंक, 2 को फिर छुट्टी

यूएफबीयू ने सकारात्मक पहल नहीं होने पर हड़ताल का निर्णय जारी रखने का आह्वान किया है. लगातार पांच दिनों तक बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहने के बाद 1 अक्टूबर को बैंक खुलेंगे. वहीं, 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर बैंक फिर बंद रहेंगे. इससे ग्राहकों को लगातार कई दिनों तक बैंकिंग सेवाओं के लिए परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमर वर्मा

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >