गजब संयोग: नालंदा की नई DM बनी 2014 बैच IAS उदिता सिंह, IAS पति भी रह चुके हैं नालंदा DM

Bihar Sharif News : नालंदा की DM बनीं उदिता सिंह, IAS पति भी पहले रह चुके है नालंदा DM. पढ़िए पूरी खबर.

बिहारशरीफ से कंचन कुमार की रिपोर्ट
Bihar Sharif News : बिहार सरकार के प्रशासनिक फेरबदल में 2014 बैच की आईएएस अधिकारी उदिता सिंह को नालंदा का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है. वे वर्तमान में रोहतास (सासाराम) की जिलाधिकारी हैं और जल्द ही नालंदा का कार्यभार संभालेंगी. इससे पहले वर्ष 2024 में वे नालंदा में जिला बंदोबस्त पदाधिकारी के रूप में कार्य कर चुकी हैं. जिले की प्रशासनिक व्यवस्था और स्थानीय परिस्थितियों से उनकी अच्छी समझ होने के कारण उनकी नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

नालंदा से पहले भी रहा प्रशासनिक जुड़ाव

उदिता सिंह का नालंदा से पहले से प्रशासनिक संबंध रहा है. जिला बंदोबस्त पदाधिकारी के रूप में उन्होंने भूमि संबंधी मामलों, राजस्व प्रशासन और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. जिले में कार्य करने का अनुभव होने से उन्हें यहां की प्रशासनिक चुनौतियों और विकास की जरूरतों की बेहतर जानकारी है. यही कारण है कि सरकार ने एक बार फिर उन्हें नालंदा की जिम्मेदारी सौंपी है.

नवादा और रोहतास में भी निभाई अहम जिम्मेदारी

उदिता सिंह इससे पहले नवादा की जिलाधिकारी के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. वर्तमान में वे रोहतास जिले की डीएम हैं, जहां उनके कार्यों की प्रशासनिक हलकों में सराहना हुई है. उन्होंने कानून-व्यवस्था, विकास योजनाओं के क्रियान्वयन और जनसुनवाई व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कई पहल की हैं. अब नालंदा में भी उनसे बेहतर प्रशासनिक नेतृत्व की उम्मीद की जा रही है.

आईआईटी दिल्ली से इंजीनियरिंग, सुशासन के लिए सम्मानित

उदिता सिंह ने आईआईटी दिल्ली से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक और बी.ई.ई. की डिग्री हासिल की है. प्रशासनिक सेवा के दौरान वे संयुक्त सचिव, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, उप सचिव और सहायक समाहर्ता जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुकी हैं. उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें सिविल सेवा दिवस पर गुड गवर्नेंस अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया है. उनकी पहचान एक कुशल और परिणामोन्मुख अधिकारी के रूप में रही है.

IAS दंपति का नालंदा से विशेष जुड़ाव

उदिता सिंह के पति शशांक शुभंकर भी 2014 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और वर्तमान में गया के जिलाधिकारी हैं. वे भी पूर्व में नालंदा के जिलाधिकारी रह चुके हैं. इस तरह नालंदा ऐसा जिला बन गया है, जहां एक ही आईएएस दंपति अलग-अलग समय में जिलाधिकारी की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. प्रशासनिक दृष्टि से इसे एक विशेष संयोग माना जा रहा है.

कुंदन कुमार बने पटना के नए डीएम

नालंदा के निवर्तमान जिलाधिकारी कुंदन कुमार का तबादला कर उन्हें पटना का जिलाधिकारी बनाया गया है. उनके स्थान पर उदिता सिंह की नियुक्ति की गई है. प्रशासनिक अधिकारियों और आम लोगों को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में नालंदा में विकास योजनाओं को गति मिलेगी, कानून-व्यवस्था और राजस्व प्रशासन को और सुदृढ़ किया जाएगा तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा.

Also Read : डिग्री कॉलेज विवाद से बाजार में उथल-पुथल, नगरनौसा में तनाव के बाद शुक्रवार को धीमी रफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >