खेत जाने के दौरान करंट की चपेट में आए किसान, मौके पर मौत, गांव में शोक की लहर

Bihar Sharif News : तेलमर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुरू की कार्रवाई, परिवार ने मांगा न्याय. नीचे पढ़िए पूरी खबर.

नालंदा से सुनील कुमार की रिपोर्ट
Bihar Sharif News : हरनौत के तेलमर थाना क्षेत्र के सोराडीह गांव के खंधा में गुरुवार की सुबह लगभग 6 बजे मोरी का खेत देखने जा रहे एक किसान को बिजली का करंट लगने से मौत हो गया है. मृतक की पहचान सोराडीह गांव के निवासी स्वर्गीय महेंद्र प्रसाद के 51 वर्ष के पुत्र नागेंद्र प्रसाद के रूप में की गई है. घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ वहां पर जमा हो गया. मौत की खबर सुनते ही परिवार वाले दहाड़ मार कर रोने लगे. घटना के संबंध में उनके पुत्र अविनाश कुमार ने बताया कि सुबह में घर से उठने के बाद गांव के पश्चिम दिशा में मोरी का खेत देखने जा रहे थे.

Also Read : शेखपुरा में अधिकारियों ने ली नशा मुक्ति की शपथ, 17 से 26 जून तक चलेगा अभियान

बिजली विभाग की अनदेखी पड़ी भारी?

उसी दरमियान पूर्व से 11 हजार विद्युत तार गिरा हुआ था जिसके संपर्क में आने से वह बुरी तरह से झुलस गए और घटना स्थल पर ही उनका मौत हो गया. उन्होंने बिजली विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि 11 हजार विद्युत प्रवाहित तार पूरी तरह से जर्जर हो चुका था. तार को बदलने के लिए एक महीने पहले बिजली विभाग को सूचना दी गई थी. उसके बावजूद भी तार को नहीं बदल गया जिसके वजह से यह हादसा हुआ है. उन्होंने कहा कि अगर समय पर जर्जर तार को बदल दिया जाता तो शायद यह हादसा टल जाता.

परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

वहीं परिजनों के द्वारा मौत की सूचना स्थानीय तेलमर थाना पुलिस को दी गई. तेलमर चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने की प्रक्रिया में जुट गए है. वहीं पीड़ित परिवार ने संबंधित पुलिस पदाधिकारी से मुआवजे की मांग की है.

Also Read : राहुल गांधी के जन्मदिन पर शेखपुरा में कांग्रेस का कार्यक्रम, महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर समाहरणालय पर होगा प्रदर्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >