बिहारशरीफ टाउन एरिया में 29 जून तक बिजली बिलिंग सेवाएं रहेंगी बाधित, बिजली बिलिंग व्यवस्था में तकनीकी बदलाव

Bihar Sharif News : उपभोक्ताओं को राहत के लिए अभी करना होगा इंतजार, बिजली बिलिंग सिस्टम अपडेट. नीचे पढ़िए पूरी खबर.

नालंदा (बिहारशरीफ) से रणजीत सिंह
Bihar Sharif News : बिहारशरीफ टाउन एरिया के उपभोक्ताओं को अगले सात दिनों तक बिजली बिलिंग से जुड़ी सेवाओं के लिए इंतजार करना होगा. पुराने सैप सिस्टम से नए आरएमएस सॉफ्टवेयर पर डेटा माइग्रेशन के चलते बिजली बिलिंग सर्वर को 29 जून तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है. पहले यह डेडलाइन 22 जून तय थी, जिसे अब विस्तारित कर नई डेड लाइन तिथि 29 जून कर दिया गया है. बिहारशरीफ टाउन एरिया के कार्यपालक अभियंता विकास कुमार ने बताया कि बीते 12 जून से शुरू हुई इस तकनीकी प्रक्रिया के कारण बिलिंग सर्वर से जुड़े कई काम प्रभावित हो रहे हैं.

नया कनेक्शन और बिल सुधार सेवाएं प्रभावित

सर्वर बंद रहने से बिजली बिल बनाना, नया कनेक्शन जारी करना, त्रुटिपूर्ण बिल सुधारना और लोड बढ़ाने जैसे ऑनलाइन कार्य फिलहाल नहीं हो सकेंगे. हालांकि बिजली बिल कलेक्शन का काम सामान्य रूप से जारी रहेगा. अधिकारियों के अनुसार, बिलिंग सिस्टम को अधिक तेज, पारदर्शी और उपभोक्ता अनुकूल बनाने के उद्देश्य से यह बदलाव किया जा रहा है. पुराने सैप सॉफ्टवेयर में दर्ज डेटा को नए आरएमएस बिलिंग सिस्टम पर माइग्रेट किया जा रहा है. प्रक्रिया पूरी होने के बाद उपभोक्ताओं को बिलिंग में कम त्रुटि और तेज सेवा मिलने की उम्मीद है.

Also Read : हरनौत में ‘आत्मा’ के तहत खेत बचाओ अभियान, कृषि वैज्ञानिकों ने साझा किए आधुनिक तकनीक के टिप्स

चालू बिल का भुगतान जारी, अन्य सभी ऑनलाइन सेवाएं ठप

बिलिंग सर्वर बंद रहने से उपभोक्ता इन सात दिनों में नये बिजली कनेक्शन, लोड बढ़ाने समेत कई अन्य कार्य नहीं करवा सकेंगे. ना ही बिल संबंधी शिकायतों का निपटारा हो सकेगा. जिन उपभोक्ताओं का बिल पहले से बन चुका है, वे भुगतान कर सकते हैं. टाउन वन के एसडीओ संजीत कुमार और टाउन टू के एसडीओ संजय कुमार तरुण ने बताया कि सर्वर चालू होते ही सभी लंबित कामों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाएगा. अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि नई व्यवस्था शुरू होने से बिलिंग संबंधी समस्याओं में कमी आएगी और सेवा अधिक सहज होगी.

Also Read : मॉडल सदर अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए एंबुलेंस सहायता केंद्र शुरू, इमरजेंसी में तुरंत मिलेगी एंबुलेंस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >