देवघर की भजन गायिका पल्लवी झा के भजनों पर झूमे श्रद्धालु, नवनिर्मित भगवती मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद भव्य भक्ति जागरण का आयोजन

Bihar Sharif News : प्राण प्रतिष्ठा समारोह के समापन पर भव्य जागरण, पूरी रात चला भक्ति कार्यक्रम. देवघर की भजन गायिका पल्लवी झा के भजनों पर झूमे श्रद्धालु. नीचे पढ़िए पूरी खबर.

नालंदा (बिहारशरीफ) से मुकुल नाथ सिन्हा की रिपोर्ट
Bihar Sharif News : नालंदा जिले के बिंद प्रखंड क्षेत्र के मीराचक गांव के नवनिर्मित भगवती मंदिर में माता भगवती की प्राण प्रतिष्ठा सह भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के समापन अवसर पर बुधवार की रात भव्य भक्ति जागरण का आयोजन किया गया. इस जागरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरी रात भक्ति रस में डूबे रहे. जागरण कार्यक्रम में झारखंड के देवघर से पहुंची प्रसिद्ध भजन गायिका पल्लवी झा ने एक से बढ़कर एक देवी-देवताओं के भक्ति गीत प्रस्तुत किए. उनके मधुर भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे.

भागवत कथा और भगवती जागरण के साथ नौ दिवसीय यज्ञ का हुआ भव्य समापन

आकर्षक धार्मिक झांकियों और भक्ति संगीत ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. वहीं यज्ञ समिति के अध्यक्ष चन्द्रचूड़ दिवाकर ने बताया कि माता भगवती की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में नौ दिवसीय भागवत कथा सह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया था. यज्ञ की शुरुआत वाराणसी से आए विद्वानों की टीम द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की गई. वहीं वृंदावन के संत प्रेम शरणागत जी महाराज ने श्रद्धालुओं को भागवत कथा का रसपान कराया. उन्होंने बताया कि नौ दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन का समापन भव्य भगवती जागरण एवं भंडारे के महाप्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ. कार्यक्रम में आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त किया.

Also Read : नालंदा में संदिग्ध हालात में 17 वर्षीय युवक की मौत, सीढ़ी टूटने से युवक फंसा, गर्दन के बल लटकने से मौत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >