महमूदाबाद गांव में मूंग की खेत में मवेशी घुसने पर खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे, पांच लोग अस्पताल में भर्ती

Bihar Sharif News : मूंग की फसल में मवेशी घुसने पर भड़का बवाल! लाठी-डंडे से भिड़े दो पक्ष, पांच घायल. पुलिस ने पिता-पुत्र को किया गिरफ्तार. नीचे पढ़िए पूरी खबर.

नालंदा से मुकुल की रिपोर्ट
Bihar Sharif News : नालंदा जिला के बिंद थाना क्षेत्र के महमूदाबाद गांव में मूंग की फसल में मवेशी घुसने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में पांच लोग घायल हो गए. विवाद पिछले दो दिनों से चल रहा था, लेकिन शुक्रवार को फिर से कहासुनी के बाद मामला हिंसक हो गया. दोनों पक्षों ने लाठी-डंडे से एक-दूसरे पर हमला कर दिया. मारपीट में एक पक्ष से सीताराम प्रसाद, विनय पासवान और उनकी पत्नी गिरजा देवी घायल हो गए.

दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए मारपीट के आरोप

वहीं दूसरे पक्ष से चंद्रमौली पासवान और उनकी पत्नी सोनम देवी जख्मी हुए. घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बिंद में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया गया. घायल गिरजा देवी ने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष ने उन पर बेवजह मवेशी द्वारा मूंग की फसल चराने का आरोप लगाया, जिसके बाद विवाद बढ़ते-बढ़ते मारपीट में बदल गया. दूसरी ओर, दूसरे पक्ष ने भी अपने साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है.

पुलिस ने पिता-पुत्र को किया गिरफ्तार

घटना के बाद दोनों पक्षों ने बिंद थाना में एक-दूसरे के खिलाफ लिखित आवेदन दिया है. थानाध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद ने बताया कि गिरजा देवी और सोनम देवी की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चंद्रमौली पासवान और उनके पुत्र मनीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच जारी है.

Also Read : स्कूलों में नामांकित हर छात्र का आधार कार्ड बनाना अनिवार्य, प्रशासन सख्त, सभी प्रखंडों में लगेंगे शिविर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >