बिहारशरीफ में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि, नालंदा के सभी मंडलों में बूथ स्तर पर मनाया गया बलिदान दिवस

Bihar Sharif News : भाजपा कार्यकर्ताओं ने याद किए डॉ. मुखर्जी के आदर्श और राष्ट्रभक्ति के विचार. नीचे पढ़िए पूरी खबर.

नालंदा (बिहारशरीफ) से रणजीत सिंह की रिपोर्ट
Bihar Sharif News : भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि मंगलवार को बलिदान दिवस के रूप में नालंदा जिले के सभी मंडलों में बूथ स्तर पर मनाई गई. इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों और राष्ट्रभक्ति को याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए. मुख्य कार्यक्रम भाजपा जिला कार्यालय मेहनौर में आयोजित किया गया. जिला अध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया. वक्ताओं ने उनके प्रेरणादायक जीवन चरित्र पर विस्तृत चर्चा करते हुए उन्हें भारतीय जनता पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं का प्रेरणास्रोत बताया.

भाजपा जिलाध्यक्ष ने याद किया डॉ. मुखर्जी का राष्ट्रहित में योगदान

जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि देशभक्ति, संगठन क्षमता और जम्मू-कश्मीर के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने वाले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन हमें देश और समाज के लिए उत्कृष्ट योगदान देने की प्रेरणा देता है. उन्होंने बताया कि भाजपा का प्रत्येक कार्यक्रम डॉ. मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद ही शुरू होता है. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने भाजपा को ऐतिहासिक विजय दिलाकर डॉ. मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि दी है.

भाजपा नेताओं ने डॉ. मुखर्जी को अखंड भारत का प्रेरणास्रोत बताया

अखंड भारत के प्रेरणास्रोत और उनके राष्ट्रवाद के सिद्धांतों को अपनाते हुए आज देश के 29 में से 22 राज्यों में भाजपा और एनडीए की सरकारें सशक्त भारत के निर्माण में लगी हैं. कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष अरविंद पटेल, जिला मंत्री अमरेश कुमार, आईटी सेल संयोजक अमित शान, कार्यालय सह मंत्री सुभाष सिंह, धनंजय कुमार, अनुग्रह नारायण, सोनू कुमार हिंदू, परवलपुर मंडल अध्यक्ष अमित कुमार, मनोज कुमार समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Also Read : झुनकिया बाबा मंदिर घटना में SIT की कार्रवाई तेज, आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: YUVRAJ RATAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >