नालंदा में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, खेत जा रहे युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

Bihar Road Accident : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र स्थित सालेपुर फोरलेन पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया.

Bihar Road Accident : (निरंजन) नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र स्थित सालेपुर फोरलेन पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम का माहौल है.

फोरलेन पर आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें

घटना चंडी थाना क्षेत्र के सालेपुर फोरलेन के पास हुई. बताया जा रहा है कि दो बाइकों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.

खेत में काम के लिए जा रहा था युवक

मृतक की पहचान ठाकुर स्थान गांव निवासी सिद्धेश्वर रविदास के 22 वर्षीय पुत्र बुधन कुमार के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार बुधन कुमार बाइक से खेत में दवा छिड़काव करने वाला उपकरण लेकर जा रहा था. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी.

हादसे के बाद मची अफरातफरी

दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत मामले की सूचना परिजनों को दी. सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों घायलों को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल ले जाया गया.

अस्पताल में टूट गई जिंदगी की डोर

सदर अस्पताल में इलाज के दौरान बुधन कुमार की मौत हो गई. डॉक्टरों के प्रयास के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी. युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई.

दूसरे घायल का निजी अस्पताल में चल रहा इलाज

हादसे में घायल दूसरे बाइक सवार की स्थिति को देखते हुए उसके परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में ले गए. वहां उसका इलाज जारी है.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलने के बाद चंडी थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया.

गांव में पसरा मातम

युवा बेटे की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. गांव में शोक का माहौल है और लोग परिजनों को ढांढस बंधाने में जुटे हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Also Read : नालंदा मलमास मेला ड्यूटी से लौट रहे दरोगा का एक्सीडेंट, अस्पताल में भर्ती

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >