नालंदा में आज दो पालियों में 23 केंद्रों पर सिपाही भर्ती परीक्षा, सुरक्षा में भारी पुलिस बल तैनात

Bihar POlice Exam : नालंदा जिले में केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा रविवार से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई. जिले के 23 परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही अभ्यर्थियों की भारी भीड़ देखने को मिली.

Bihar POlice Exam : (सुनील कुमार) नालंदा जिले में केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा रविवार से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई. जिले के 23 परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही अभ्यर्थियों की भारी भीड़ देखने को मिली. परीक्षा को निष्पक्ष और कदाचारमुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं.

सुबह से परीक्षा केंद्रों पर जुटने लगे अभ्यर्थी

परीक्षा के पहले दिन बड़ी संख्या में परीक्षार्थी निर्धारित समय से काफी पहले अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए. केंद्रों के बाहर सुबह से ही चहल-पहल और भीड़ का माहौल बना रहा. अभ्यर्थियों के साथ पहुंचे परिजनों की वजह से भी कई केंद्रों के आसपास रौनक देखी गई.

दो पालियों में हो रही है परीक्षा

सिपाही भर्ती परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है. पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 3 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है. प्रशासन ने समय पालन को लेकर विशेष सतर्कता बरती है.

लेट पहुंचने वालों को नहीं मिला प्रवेश

प्रथम पाली के अभ्यर्थियों को सुबह 9 बजे तक और द्वितीय पाली के अभ्यर्थियों को दोपहर 2 बजे तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी गई. निर्धारित समय के बाद पहुंचे अभ्यर्थियों को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया, जिससे कुछ परीक्षार्थियों को निराश भी लौटना पड़ा.

सघन जांच के बाद ही मिला प्रवेश

जिला प्रशासन ने परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए सभी केंद्रों पर सघन जांच व्यवस्था लागू की है. अभ्यर्थियों की पहचान पत्रों से मिलान करने के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है. प्रवेश द्वार पर तलाशी की भी विशेष व्यवस्था की गई है.

मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूरी तरह प्रतिबंध

परीक्षा केंद्रों में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर पूरी तरह रोक लगाई गई है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

92 दंडाधिकारी और 44 गश्ती दल तैनात

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सभी 23 परीक्षा केंद्रों पर केंद्र प्रेक्षक, स्टैटिक दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई है. जिला प्रशासन ने 92 स्टैटिक दंडाधिकारी, 44 गश्ती दल दंडाधिकारी तथा 10 वरीय अधिकारियों को उड़नदस्ता दल के रूप में प्रतिनियुक्त किया है.

परीक्षा केंद्रों के आसपास लागू हुई निषेधाज्ञा

परीक्षा अवधि के दौरान सभी केंद्रों के 500 गज की परिधि में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है. प्रशासन ने केंद्रों के आसपास भीड़ लगाने, मटरगश्ती करने और अनावश्यक रूप से जमा होने पर रोक लगा दी है.

फोटोस्टेट और साइबर कैफे पर भी निगरानी

परीक्षा के दौरान केंद्रों के आसपास फोटोस्टेट दुकानों, साइबर कैफे और लाउडस्पीकर के संचालन पर भी प्रतिबंध लगाया गया है. अधिकारियों द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो सके.

शांतिपूर्ण माहौल में जारी रही परीक्षा

जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं. समाचार लिखे जाने तक सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संचालित होती रही. प्रशासन ने दावा किया है कि परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराया जाएगा.

Also Read : बेगूसराय में तीन थानाध्यक्षों की मौत के बाद भी नहीं चेता प्रशासन, एनएच-31 पर लापरवाही जारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >