हर क्षेत्र में बिहार पिछड़ता जा रहा : आरसीपी

””आप सबकी आवाज़”” (आसा) पार्टी का भव्य जिला कार्यकर्ता सम्मेलन नूरसराय के सरदार पटेल स्टेडियम में आयोजित हुआ, जिसमें हज़ारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए. कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह विधानसभा प्रभारी प्रियदर्शी अशोक ने की, जबकि संचालन नारी शक्ति प्रकोष्ठ नालंदा की जिलाध्यक्ष प्रगति आनंद ने किया. कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री व आसा के संस्थापक अध्यक्ष रामचंद्र प्रसाद सिंह ने किया.

बिहारशरीफ. ””””आप सबकी आवाज़”””” (आसा) पार्टी का भव्य जिला कार्यकर्ता सम्मेलन नूरसराय के सरदार पटेल स्टेडियम में आयोजित हुआ, जिसमें हज़ारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए. कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह विधानसभा प्रभारी प्रियदर्शी अशोक ने की, जबकि संचालन नारी शक्ति प्रकोष्ठ नालंदा की जिलाध्यक्ष प्रगति आनंद ने किया. कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री व आसा के संस्थापक अध्यक्ष रामचंद्र प्रसाद सिंह ने किया. आरसीपी सिंह ने सरकार की खामियों को गिनाया मुख्य अतिथि आरसीपी सिंह ने नालंदा के विकास पर सवाल उठाते हुए कहा, यहां के विधायक 35 वर्षों से सत्ता में हैं, फिर भी हालात बदतर हैं. जिस स्टेडियम में हम खड़े हैं, वो सिर्फ बाउंड्री बनाकर नाम रख दिया गया है. शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि हर क्षेत्र में बिहार पिछड़ता जा रहा है. उन्होंने बेहतर शिक्षा, युवाओं के लिए मुफ्त कोचिंग, महिलाओं को सम्मान योजना के तहत आर्थिक सहायता, किसानों के लिए पेंशन और उच्च मूल्य समर्थन जैसी योजनाओं का ऐलान किया. राष्ट्रीय महासचिव सह विधानसभा प्रभारी प्रियदर्शी अशोक ने कहा कि नालंदा गुमनामी और गुलामी का दंश झेल रहा है. प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह पटेल ने मुख्यमंत्री पर अवैध कब्जों में फंसे होने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब आसीपी सिंह सरकार में थे, तब बिहार प्रगति की राह पर था. डॉ. विपिन यादव ने संगठन की मजबूती को आरसीपी सिंह के प्रशासनिक अनुभव से जोड़ा और 2025 में आसा को सत्ता में आने का दावा किया. महिला शक्ति की भूमिका अहम नारी शक्ति प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष जयंती पटेल ने कहा कि नालंदा में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है. आसा की सरकार बनने पर महिलाओं को शिक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए विशेष योजनाएं दी जाएंगी. कार्यक्रम में इनकी रही विशेष मौजूदगी सम्मेलन में राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष ललिता सिंह, संजय कुमार सिन्हा, विनोद मुखिया, डॉ. रंजीत पटेल, सुनील प्रसाद, पूनम कुमारी, सीमा कुमारी, डॉक्टर जगन्नाथ गुप्ता, गौरव मिश्रा, गौतम पासवान, सुनील कुमार, मुकेश कुशवाहा, उपेंद्र कुमार कुशवाहा, रंजीत पटेल, खुशबू कुमारी, सीमा कुमारी, प्रियंका कुमारी सहित कई प्रमुख नेता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Santosh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >