बिहारशरीफ : भैंसासुर देवी स्थान से निकली कलश यात्रा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Bhainsasur Devi shrine Kalash Yatra : बिहारशरीफ के भैंसासुर देवी स्थान मंदिर से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। यह आयोजन 21 जुलाई तक चलेगा, जिसमें अखंड कीर्तन और महाप्रसाद का वितरण शामिल है।

Bhainsasur Devi shrine Kalash Yatra : बिहारशरीफ के रांची रोड स्थित भैंसासुर देवी स्थान मंदिर से शनिवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई. सैकड़ों महिला और पुरुष श्रद्धालुओं की भागीदारी से पूरा शहर भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया.

सैकड़ों श्रद्धालुओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा

रांची रोड स्थित भैंसासुर देवी स्थान मंदिर से निकली कलश शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर श्रद्धा और भक्ति के साथ नगर भ्रमण किया. यात्रा के दौरान श्रद्धालु जय माता दी के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे, जिससे पूरे मार्ग पर भक्तिमय वातावरण बना रहा.

तीन किलोमीटर लंबे मार्ग से गुजरी शोभायात्रा

कलश यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर अस्पताल चौक, काली चौक, धनेश्वर घाट मंदिर, पुलपर, आलमगंज मोड़, भरावपर, रांची रोड, पालिका मार्केट, मनोकामना मंदिर और मिठी कुआं होते हुए पुनः देवी स्थान मंदिर पहुंची. लगभग तीन किलोमीटर लंबे मार्ग में बड़ी संख्या में पुरुष श्रद्धालु भी शामिल रहे.

जगह-जगह हुआ श्रद्धालुओं का स्वागत

शोभायात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया और पुष्पवर्षा कर मंगलकामनाएं दीं. पूरे मार्ग पर धार्मिक उत्साह और आस्था का माहौल देखने को मिला.

21 जुलाई तक होंगे धार्मिक आयोजन

मंदिर समिति के अनुसार धार्मिक आयोजन 21 जुलाई तक जारी रहेगा. 19 जुलाई से 21 जुलाई की सुबह तक 48 घंटे का अखंड कीर्तन आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न कीर्तन मंडलियां अपनी प्रस्तुति देंगी. 21 जुलाई को ग्रामता पूजा के साथ कार्यक्रम का समापन होगा और शाम 7 बजे श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा.

आयोजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर और शोभायात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या मौजूद रही. कार्यक्रम में मंदिर समिति के अध्यक्ष विजय कुमार, सचिव मनोज कुमार, कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार, सुधीर कुमार, ललन प्रसाद, दामोदर प्रसाद, शैलेंद्र कुमार, पुजारी रमाकांत प्रसाद, शिवेंद्र कुमार पांडे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे.

Also Read : बिहारशरीफ : रहुई के गिरी टोला में चार दिन बाद बहाल हुई बिजली, डीएम के आदेश के बाद बदला गया खराब ट्रांसफार्मर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil kumar

सुनील कुमार वर्ष 2015 से प्रभात खबर, बिहारशरीफ-नालंदा में फोटोग्राफर सह जिला संवाददाता के रूप में पत्रकारिता कर रहे हैं. खबरों की सटीकता, बेहतरीन फोटोग्राफी और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना उनकी पहचान बन चुकी है. पत्रकारिता जीवन में इन्होंने कई दैनिक अखबारों के अलावा डिजिटल मीडिया के लिए भी संवाददाता का कार्य किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >