बेल्ट्रॉन कर्मियों पर सरकार की नजर, विभागों से नौ सितंबर तक मांगी गयी जानकारी; जल्द होगी समीक्षा

बिहार सरकार ने सरकारी दफ्तरों में कार्यरत बेल्ट्रॉन डाटा एंट्री ऑपरेटरों का पूरा ब्योरा तलब किया है. जिलों के सरकारी कार्यालयों से जानकारी जुटाई जा रही है. जल्द ही विकास आयुक्त स्तर पर इस पर समीक्षा बैठक होगी.

Beltron Data Entry Operators: बिहार सरकार ने विभिन्न सरकारी कार्यालयों में बेल्ट्रॉन के माध्यम से कार्यरत डाटा इंट्री ऑपरेटरों का विस्तृत ब्योरा तलब किया है. इससे नालंदा समेत सभी जिलों के सरकारी कार्यालयों में आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्यरत कर्मियों की स्थिति की जानकारी जुटाने की प्रक्रिया तेज हो गयी है.

सामान्य प्रशासन विभाग के अपर सचिव रजनीश कुमार ने सात सितंबर को सभी अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव और विभागाध्यक्षों को पत्र भेजकर नौ सितंबर तक निर्धारित प्रपत्र में जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.

स्वीकृत पद से लेकर कार्यरत कर्मियों का मांगा ब्योरा

विभाग की ओर से मांगी गयी जानकारी में संबंधित विभाग का नाम, स्वीकृत पद, कार्यरत बल और आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्यरत कर्मियों की संख्या शामिल है. इसके अलावा परियोजना और योजना के तहत कार्यरत कर्मियों की संख्या तथा उनके भुगतान से संबंधित विवरण भी उपलब्ध कराने को कहा गया है.

11 सितंबर को विकास आयुक्त स्तर पर होगी समीक्षा

सामान्य प्रशासन विभाग ने बताया है कि 11 सितंबर 2026 को विकास आयुक्त के स्तर पर संविदा कर्मियों को लेकर समीक्षा बैठक होगी. इससे पहले सभी विभागों से निर्धारित प्रपत्र में कर्मियों से संबंधित पूरी जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया है.

जिलों के सरकारी कार्यालयों से जुटायी जा रही जानकारी

सरकार के इस निर्देश के बाद नालंदा समेत अन्य जिलों के सरकारी कार्यालयों में आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्यरत कर्मियों का ब्योरा जुटाने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. इसमें बेल्ट्रॉन के माध्यम से कार्यरत डाटा इंट्री ऑपरेटरों के साथ परियोजना और योजना के तहत कार्यरत कर्मियों की जानकारी भी शामिल है.

आरा जंक्शन पर सफाई व्यवस्था बेपटरी, प्लेटफॉर्म से परिसर तक पसरी है गंदगी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कंचन कुमार

कंचन कुमार वर्ष 2009 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उत्तराखंड से शुरुआत करने के बाद दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पटना, नवादा और बिहारशरीफ में विभिन्न मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया. पिछले 12 वर्षों से प्रभात खबर बिहारशरीफ कार्यालय में नालंदा जिला रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं. जिला प्रशासन, खोजी एवं विशेष रिपोर्ट, जमीनी पड़ताल, विकास, जनसरोकार के मुद्दों तथा लोकसभा और विधानसभा चुनावों के गहन विश्लेषण के लिए उनकी विशेष पहचान है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >