गांवों में बुनियादी सुविधाएं हुई बेहतर : विधायक

जदयू द्वारा रविवार के दिन भुतहाखार पंचायत के हाई स्कूल प्रसडीहा में पंचायत व बूथ स्तरीय कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया़

नगरनौसा़ जदयू द्वारा रविवार के दिन भुतहाखार पंचायत के हाई स्कूल प्रसडीहा में पंचायत व बूथ स्तरीय कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया़ बैठक की अध्यक्षता शिवनंदन प्रसाद ने की. वक्ताओं ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में विभिन्न गांवों में सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं घर-घर तक पहुंचीं है. उन्होंने कहा कि सरकार ने विकास को गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम किया है. यहां के लोग नीतीश कुमार के विकास कार्यों और जदयू की नीतियों में गहरी आस्था रखते हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी का उद्देश्य है कि आगामी चुनाव में शानदार प्रदर्शन कर नीतीश कुमार को पुनः मुख्यमंत्री बनाया जाए. बैठक में मुख्य अतिथि विधायक हरिनारायण सिंह, जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार, विधानसभा प्रभारी गणेश कानू, प्रखंड अध्यक्ष सतीशचंद्र प्रसाद, पैक्स अध्यक्ष रंजीत कुमार, प्रभात कुमार, कपिल यादव, श्रवण कुमार, निरंजन पासवान, पैक्स अध्यक्ष बबलू प्रसाद आदि उपस्थित थे़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Santosh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >