Electricity Theft Case: अस्थावां थाना क्षेत्र से पुलिस ने विद्युत चोरी के मामले में करीब चार वर्षों से फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अस्थावां गांव के रविदास टोला निवासी दिनेश रविदास और सुनील यादव के रूप में हुई है.
बिजली चोरी के मामले में दर्ज थी प्राथमिकी
थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक सत्यम कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ विद्युत विभाग की ओर से बिजली चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. विभाग द्वारा चोरी की गयी बिजली के एवज में दोनों पर जुर्माना भी लगाया गया था.
प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से दोनों आरोपी करीब चार वर्षों से फरार चल रहे थे. पुलिस लगातार उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही थी.
घर से गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया में भेजा
थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आरोपी अपने घर पर मौजूद हैं. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर दिनेश रविदास और सुनील यादव को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया.
गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे भेज दिया गया.
