नवविवाहित दंपतियों को आशा कार्यकर्ता देंगी नयी पहल किट

हरनौत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत जनसंख्या स्थिरीकरण के उद्देश्य से नई पहल किट का वितरण आशा कार्यकर्ताओं को किया गया.

बिहारशरीफ. हरनौत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत जनसंख्या स्थिरीकरण के उद्देश्य से नई पहल किट का वितरण आशा कार्यकर्ताओं को किया गया. अब ये कार्यकर्ता अपने-अपने पोषक क्षेत्र में नवविवाहित दंपतियों तक यह किट पहुँचाएंगी और उन्हें परिवार नियोजन के लिए प्रेरित करेंगी. प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव रंजन सिन्हा ने बताया कि यह पहल दो बच्चों तक परिवार सीमित रखने और जनसंख्या नियंत्रण को प्रोत्साहित करने के लिए शुरू की गई है. इसके लिए कुल 615 किट उपलब्ध कराई गई हैं. प्रत्येक नई पहल किट में नवविवाहित दंपतियों के लिए आवश्यक और उपयोगी सामग्री रखी गई है, जिनमें एक प्लास्टिक की डोलची, विवाह पंजीकरण फॉर्म, जागरूकता पर्चा, तौलिया, कंघी, बिंदी, नेलकटर और रूमाल आदि शामिल है. किट वितरण कार्यक्रम में स्वास्थ्य प्रबंधक कृष्ण कुमार मुरारी, बीसीएम प्रमिला राय, नीलम समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी और अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >