सिलाव. क्रौंचद्वीपीय ब्राह्मण सेवा समिति के तत्वावधान में समिति का वार्षिकोत्सव और भूमि पूजन कार्यक्रम सिलाव स्थित महादेव मैरेज हॉल में आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम का शुभारंभ नालंदा के माननीय सांसद कौशलेन्द्र कुमार और राजगीर के विधायक कौशल किशोर द्वारा दीप प्रज्वलन एवं भूमि पूजन संकल्प के साथ किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष श्री शांति सेन ने की. उन्होंने अपने संबोधन में कहा, “चांचे शक्ति: कलियुगे संगठन में अपार शक्ति होती है. आज क्रौंचद्वीपीय ब्राह्मण समाज का वार्षिकोत्सव मनाया जाना हमारे लिए ऐतिहासिक और गर्व का विषय है. समाज का सर्वांगीण विकास समाज के हर सदस्य के एकजुट प्रयास से ही संभव है. संघ के केन्द्रीय सचिव दिलीप पाण्डेय ने सांसद महोदय से मांग की कि राजगीर में क्रौंचद्वीपीय ब्राह्मण समाज से संबंधित सांस्कृतिक व ऐतिहासिक प्रतिमाएं स्थापित की जाएं, जिससे समाज को सम्मान मिले और सनातन धर्म को बल मिले. इस अवसर पर माननीय सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने भूमि पूजन संकल्प के दौरान भवन निर्माण के लिए आर्थिक सहयोग देने की घोषणा की. वहीं राजगीर विधायक कौशल किशोर के करीबी सुरेन्द्र कुमार पाण्डेय ने समाज के भवन निर्माण के लिए भूमि दान कर महादान किया, जिसे उपस्थितजनों ने सराहा. कार्यक्रम में शिक्षा, संगठन और सामाजिक एकता पर जोर दिया गया. वक्ताओं ने समाज के लोगों से शिक्षा को प्राथमिकता देने और आने वाली पीढ़ियों को सही दिशा देने का आह्वान किया. कार्यक्रम में बिहार के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित हुए, जिससे कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण और ऐतिहासिक बन गया. इस अवसर पर संघ के केन्द्रीय कोषाध्यक्ष सुजीत पाण्डेय, संयुक्त सचिव सत्येन्द्र पाण्डेय, उपाध्यक्ष सुनील पाण्डेय, सदस्यगण मथुरा पाण्डेय, विशुद्धानंद पाण्डेय, मिथलेश पाण्डेय, मृत्युंजय पाण्डेय, संजय पाण्डेय, ब्रह्मचारी पाण्डेय, गौतम पाण्डेय, आशुतोष कुमार पाण्डेय, विनय पाण्डेय, रत्नेश पाण्डेय, जमराम पाण्डेय, रामकुमार पाण्डेय, सुधीर कुमार उपाध्याय, सुरजदेव पाण्डेय, बंकेश्वर पाण्डेय, केदेशा श्रीधर पाण्डेय, जयराम पाण्डेय सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे. कार्यक्रम का समापन सामूहिक संकल्प और समाज के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
