बिहारशरीफ में खुले रेलवे फाटक पार कर रही थी आंगनबाड़ी सुपरवाइजर, रेल वाहन की चपेट में आने से मौत

बिहारशरीफ के करायपरसुराय प्रखंड में एक दुखद हादसा हुआ, जिसमें निरीक्षण पर जा रही आंगनबाड़ी सुपरवाइजर ज्योति वर्मा की रेल वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई. घटना से प्रशासनिक अमले और परिजनों में शोक की लहर है.

बिहारशरीफ के करायपरसुराय प्रखंड क्षेत्र के बड़ी डियावा के पास सोमवार को हुए एक दर्दनाक हादसे में गंभीर रूप से घायल आंगनबाड़ी सुपरवाइजर ज्योति वर्मा की इलाज के दौरान मौत हो गई है, जिससे प्रशासनिक हलके और परिजनों में कोहराम मच गया है.

निरीक्षण के दौरान हुआ यह भीषण हादसा

मृतका डियावा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करने के लिए जा रही थीं, और इसी दौरान खुले रेलवे फाटक से रेलवे लाइन पार करने के क्रम में वह बिजली मरम्मत कार्य में लगे एक तेज गति वाले रेल वाहन की चपेट में आ गई थीं.

प्राथमिक उपचार के बाद पटना हायर सेंटर रेफर

हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों की मदद से उन्हेंतत्काल करायपरसुराय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया था, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना हायर सेंटर रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.

एसडीएम ने जताया दुख और सरकारी मदद का भरोसा

अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार पटेल ने इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए बताया कि मृतिका ज्योति वर्मा के आश्रितों को सरकार की ओर से जितना संभव हो सकेगा, नियमानुसार उचित लाभ दिलाने का पूरा प्रयास किया जाएगा.

Also Read : गया जी : एक ही टेबल पर 3 साल से जमे कर्मियों की बदलेगी जिम्मेदारी, विभाग बोला- इससे भ्रष्टाचार को मिलता है बढ़ावा

क्षेत्र में शोक की लहर और जनप्रतिनिधियों की संवेदना

इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई, और जिला परिषद सदस्य अजय कुमार, प्रखंड प्रमुख मिथिलेश कुमार यादव तथा मुखिया संघ के अध्यक्ष तबस्सुम ने ज्योति वर्मा के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना जताई है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संतोष कुमार पार्थ

संतोष कुमार पार्थ वर्ष 2013 से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में हिलसा अनुमंडल मुख्यालय से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. स्थानीय जनसमस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >