हरेका में इसीआरकेयू का अखिल भारतीय मांग दिवस

हरनौत के हरेका में एआईआरएफ के आह्वान पर ईसीआरकेयू द्वारा सोमवार को अखिल भारतीय मांग दिवस मनाया गया.

बिहारशरीफ. हरनौत के हरेका में एआईआरएफ के आह्वान पर ईसीआरकेयू द्वारा सोमवार को अखिल भारतीय मांग दिवस मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष महेश महतो ने की. इस अवसर पर शाखा सचिव पूर्णानंद मिश्रा ने कहा कि वर्ष 2024 में एआईआरएफ एवं उसकी अनुषंगी यूनियनों द्वारा ओपीएस की बहाली को लेकर प्रत्येक माह धरना-प्रदर्शन किया गया. दिल्ली में देशभर के कर्मचारियों के एकत्र होने के बाद सरकार ने एनपीएस में सुधार के लिए समिति बनाई और एनपीएस के स्थान पर यूपीएस लाई गई, लेकिन कर्मचारियों ने इसे स्वीकार नहीं किया. अभी तक बहुत कम कर्मचारियों ने यूपीएस अपनाया है और कर्मचारियों की स्पष्ट मांग ओपीएस की बहाली है. उन्होंने आठवें वेतन आयोग में हो रही देरी, इंसेंटिव, पदोन्नति, कैडर रिस्ट्रक्चरिंग, अप्रेंटिस प्रशिक्षुओं, निजी कर्मचारियों, रेल आवास में 125 यूनिट मुफ्त बिजली सहित अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की. प्रदर्शन के अंत में एक प्रतिनिधिमंडल ने सीडब्ल्यूएम से मिलकर रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी को संबोधित 20 सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा. मौके पर कोषाध्यक्ष मनोज, उपाध्यक्ष रंजीत, प्रमोद, गौतम, संयुक्त सचिव राकेश, संगठन सचिव गिरिजा, डीटीजीएम मंजय, शाखा पार्षद मृत्युंजय, सत्येंद्र सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Santosh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >