श्रीचंद उदासीन महाविद्यालय, हिलसा में स्नातकोत्तर रसायन विज्ञान विभाग द्वारा शुक्रवार को आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय जयंती एवं राष्ट्रीय रसायन विज्ञान दिवस समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. शिवचन्द्र सिंह एवं रसायन विज्ञान विभाग की सहायक आचार्य सह विभागाध्यक्ष डॉ. संदीपा इंद्रा ने आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर तथा दीप प्रज्ज्वलित कर किया.
प्रतियोगिताओं के परिणाम और विजेताओं की सूची
रसायन विज्ञान विभाग के निर्देशन में 02 अगस्त 2026 को ई-क्विज का आयोजन हुआ, जिसमें महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के 500 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया. ई-क्विज में जीवन प्रकाश, रसायन विभाग, गौरव कुमार, भौतिकी विभाग एवं नीलम संध्या, जंतु विभाग ने 50 में 50 अंक प्राप्त कर क्रमशः प्रथम तीन स्थान प्राप्त किए.
पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम रिया कुमारी, भौतिकी विभाग, द्वितीय आशियाना प्रवीण, रसायन विभाग एवं तृतीय राकेश कुमार, रसायन विभाग रहे. वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम शुभम तिलक राज, रसायन विभाग, द्वितीय विनोद कुमार, रसायन विभाग एवं तृतीय पल्लवी राज, वनस्पति विभाग ने स्थान प्राप्त किया. विजेताओं को पुरस्कार एवं सम्मान स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रदान किया जाएगा.
प्राचार्य और विभागाध्यक्ष का संबोधन
अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य प्रो. शिवचन्द्र सिंह ने आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय के जीवन एवं वैज्ञानिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से वैज्ञानिक सोच विकसित कर राष्ट्र सेवा करने का आह्वान किया. डॉ. संदीपा इंद्रा ने भी उनके योगदान को याद किया.
निर्णायक मंडल और सफल संचालन
पोस्टर प्रतियोगिता में डॉ. सम्राट सरकार एवं डॉ. पिंकी कुमारी तथा वाद-विवाद में डॉ. प्रभात कुमार एवं डॉ. पिंकी कुमारी ने निर्णायक की भूमिका निभाई. कार्यक्रम में सहायक आलोक कुमार सिंह का सराहनीय योगदान रहा. मंच संचालन डॉ. संदीपा इंद्रा ने किया. शुरुआत 'वंदे मातरम्' और समापन 'जन गण मन' से हुआ.
