फरार फर्जी शिक्षक को भेजा जेल

थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एकंगरसराय थाना क्षेत्र के जहांनचक गांव मे छापेमारी कर वर्षों से फरार चल रहे एक फर्जी शिक्षक सुधीर कुमार उर्फ अखिलेश प्रसाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में हिलसा जेल भेज दिया.

इसलामपुर. थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एकंगरसराय थाना क्षेत्र के जहांनचक गांव मे छापेमारी कर वर्षों से फरार चल रहे एक फर्जी शिक्षक सुधीर कुमार उर्फ अखिलेश प्रसाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में हिलसा जेल भेज दिया. बताया जाता है कि शिक्षक का फर्जी सर्टिफिकेट पाए जाने पर नियोजन इकाई द्वारा विगत वर्ष 2019 में इसलामपुर थाना में शिक्षक सुधीर कुमार उर्फ अखिलेश प्रसाद पर फर्जी सर्टिफिकेट पर नौकरी करने का मुकदमा दर्ज किया गया था. गिरफ्तार शिक्षक इसलामपुर प्रखंड के मैदी खुर्द उत्क्रमित मध्य विद्यालय में कार्यरत थे. जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. बताया जाता है कि शिक्षक का फर्जी सर्टिफिकेट पाए जाने पर नियोजन इकाई द्वारा विगत वर्ष 2019 में इसलामपुर थाना में शिक्षक सुधीर कुमार उर्फ अखिलेश प्रसाद पर फर्जी सर्टिफिकेट पर नौकरी करने का मुकदमा दर्ज किया गया था. गिरफ्तार शिक्षक इसलामपुर प्रखंड के मैदी खुर्द उत्क्रमित मध्य विद्यालय में कार्यरत थे. जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >