नालंदा: आटा चक्की मिल में सेंधमारी, अज्ञात चोरों ने उड़ाए करीब एक लाख रुपये के सामान

Nalanda News : चोर मिल में लगी मुख्य मोटर, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, लोहे के बटखारे, पिसाई के लिए रखा करीब 10 मन (लगभग 400 किलोग्राम) गेहूं तथा तैयार आटा चोरी कर ले गए.

नालंदा से अमर वर्मा की रिपोर्ट

Nalanda News : नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत महानंदपुर गांव में अज्ञात चोरों ने एक आटा चक्की मिल में सेंधमारी कर करीब एक लाख रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी कर ली. घटना के बाद पीड़ित परिवार के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है.

मिली जानकारी के अनुसार महानंदपुर गांव निवासी रामशरण महतो के पुत्र विनय प्रसाद गांव में आटा चक्की मिल संचालित कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं. विनय प्रसाद ने बताया कि बुधवार रात करीब 9 बजे वे रोजाना की तरह मिल बंद कर अपने घर चले गए थे.

साफ-सफाई करने के दौरान चोरी का पता चला

गुरुवार सुबह उनकी पत्नी मिल की साफ-सफाई करने पहुंचीं तो देखा कि दीवार में सेंध लगाकर चोर अंदर घुस चुके थे. उन्होंने तत्काल इसकी सूचना परिवार के अन्य सदस्यों को दी.

पीड़ित ने बताया कि चोर मिल में लगी मुख्य मोटर, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, लोहे के बटखारे, पिसाई के लिए रखा करीब 10 मन (लगभग 400 किलोग्राम) गेहूं तथा तैयार आटा चोरी कर ले गए. चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग एक लाख रुपये बताई जा रही है.

मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित परिवार ने डायल 112 पर सूचना दी तथा दीपनगर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. इस संबंध में दीपनगर थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस चोरी में शामिल आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है.

Also Read : नालंदा के 9800 घरों में लगेंगे मुफ्त सोलर पैनल, 14 जून को मुख्यमंत्री करेंगे योजना का शुभारंभ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >