महाकुंभ के भगदड़ में भोजडीह गांव की महिला की मौत

अरियरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मौनी अमावस्या के दिन प्रयागराज के महाकुंभ के दौरान बीते दिनों मची भगदड़ के दौरान अरियरी थाना क्षेत्र के भोजडीह गांव की एक 55 वर्षीय महिला चांदो देवी की मौत हो गई.

शेखपुरा. अरियरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मौनी अमावस्या के दिन प्रयागराज के महाकुंभ के दौरान बीते दिनों मची भगदड़ के दौरान अरियरी थाना क्षेत्र के भोजडीह गांव की एक 55 वर्षीय महिला चांदो देवी की मौत हो गई. मृतका भोजडीह गांव निवासी स्व शिवचरण दास की पुत्री तथा रालोमो नेता राजेश दास की बुआ थी. इस बाबत राजेश दास ने बताया कि उसकी बुआ का ससुराल नवादा शहर में है. जहां उसे एकमात्र पुत्र पंकज साव है. वह मज़दूरी करके जीवनयापन करता है. उधर भगदड़ में मौत होने के बाद यूपी पुलिस ने मृतका के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिवारवालों के हवाले कर दिया है. प्रयागराज स्थित गंगा घाट पर अंतिम दाहसंस्कार किया गया. भगदड़ में महिला की हुई मौत पर पूर्व मुखिया नवीन कुमार,तेली समाज के नेता दिलीप साव सहित अन्य ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है. साथ ही यूपी तथा बिहार सरकार से पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपए का सरकारी सहायता देने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >