जिले के 25171 यंग वोटर्स पहली वार डालेंगे वोट

नालंदा लोकसभा क्षेत्र का चुनाव सातवें और अंतिम चरण में होगा. इसके लिए एक जून को मतदान होगा. नालंदा लोकसभा के लिए पहली बार 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 25 हजार 171 वोटर वोट डालेंगे.

बिहारशरीफ. नालंदा लोकसभा क्षेत्र का चुनाव सातवें और अंतिम चरण में होगा. इसके लिए एक जून को मतदान होगा. नालंदा लोकसभा के लिए पहली बार 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 25 हजार 171 वोटर वोट डालेंगे. इसके अलावा जिले की सात विधानसभा क्षेत्रों के 22 लाख 77 हजार 790 मतदाता अपने मत का प्रयोग कर लोकतंत्र को और अधिक मजबूत करने का काम करेंगे. जिला निर्वाचन अधिकारी शशांक शुभंकर ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर युवा मतदाताओं को वोट डालने के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इससे युवा मतदाताओं में वोट डालने के लिए काफी जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है. उन्होंने बताया कि 25171 युवा मतदाताओं में से 15 हजार 858 पुरुष एवं 09 हजार 311 महिला मतदाता तथा दो थर्ड जेंडर शामिल हैं. यंग वोटर्स की जारी लिस्ट के अनुसार विधानसभा क्षेत्र के हिसाब से आंकड़ों पर नजर दौड़ायी जाए तो हरनौत विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 4262 यंग मतदाता हैं. हरनौत विधानसभा क्षेत्र में कुल यंग वोटर्स में से 02 हजार 721 पुरुष व 01 हजार 541 महिला मतदाता हैं. दूसरे स्थान पर हिलसा विधानसभा क्षेत्र है. यहां यंग वोटर्स की संख्या 03 हजार 935 है. जिसमें 02 हजार 449 पुरुष एवं 01 हजार 486 यंग महिला वोटर्स हैं. सबसे कम यंग वोटर्स अस्थावां विधानसभा क्षेत्र में है. अस्थावां में कुल यंग वोटर्स 03 हजार 16 हैं. इनमें पुरुष वोटर 01 हजार 838, महिला वोटर्स 01 हजार 177 एवं थर्ड जेंडर 01 हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >