बिहारशरीफ : पढ़ाई के लिए घर पर पड़ी डांट तो 13 साल के छात्र ने उठाया खौफनाक कदम, सल्फास खाकर दी जान

BiharSharif Student Death : नालंदा जिले के बेन थाना क्षेत्र में एक 13 वर्षीय छात्र की कथित तौर पर डांट-फटकार के बाद तबीयत बिगड़ने और फिर अस्पताल में मौत हो जाने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

BiharSharif Student Death : नालंदा जिले के बेन थाना क्षेत्र के करजारा गांव में 13 वर्षीय छात्र की मौत का मामला सामने आया है. परिजनों के अनुसार, किशोर की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस का कहना है कि मामले की जानकारी जुटाई जा रही है.

करजारा गांव में छात्र की उपचार के दौरान मौत

बेन थाना क्षेत्र के करजारा गांव निवासी 13 वर्षीय करण कुमार की सोमवार को उपचार के दौरान मौत हो गई. वह गांव के एक विद्यालय में आठवीं कक्षा का छात्र था. घटना के बाद परिवार और गांव में शोक का माहौल है.

परिजनों ने क्या बताया

परिजनों के अनुसार, सोमवार सुबह घर में पढ़ाई को लेकर उसे डांट-फटकार लगाई गई थी. इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई.

पुलिस ने क्या कहा

बेन थानाध्यक्ष रवि राजकुमार ने बताया कि घटना की आधिकारिक सूचना अभी तक थाना को प्राप्त नहीं हुई है. यदि परिजनों की ओर से आवेदन दिया जाता है तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है.

पोस्टमार्टम नहीं कराया गया

बताया गया कि परिजन शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही अंतिम संस्कार के लिए अपने गांव ले गए. इस कारण पुलिस को अब तक औपचारिक सूचना प्राप्त नहीं हुई है.

Also Read : बिहार के हिलसा रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतरीं ट्रेन की बोगियां, हादसा टला


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >