Bihar Weather: 220 किमी की रफ्तार से आ रही हैं जेट स्ट्रीम की हवाएं, बिहार के इन जिलों पर पड़ेगा सीधा असर

Bihar Weather: बिहार के मौसम में बड़ा बदलाव होने की संभावना है. 220 किमी की रफ्तार से आ रही जेट स्ट्रीम की हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट और ठंड में बढ़ोतरी होने की आशंका जताई जा रही है.

Bihar Weather: बिहार के मौसम में बड़ा बदलाव होने की संभावना है. तापमान में गिरावट और ठंड में बढ़ोतरी होने की आशंका जताई जा रही है. मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक कुमार गौरव ने बताया कि 220 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से एक जेट स्ट्रीम की हवाएं बिहार में प्रवेश कर रही है. साथ ही एक पश्चिमी विक्षोभ भी आने वाला है. इस वजह से घने कोहरे में वृद्धि और तापमान में गिरावट हो सकती है.

27 दिसंबर को हिमालय के क्षेत्रों में पहुंचेगा पश्चिमी विक्षोभ

वैज्ञानिक कुमार गौरव ने आगे बताया कि समुंद्र तल से 12.6 किमी उपर 220 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से जेट स्ट्रीम की हवाएं बिहार में प्रवेश कर रही है. एक पश्चिमी विक्षोभ भी 27 दिसंबर को हिमालय के क्षेत्रों में पहुंचेगा. इन दोनों की वजह से मौसम में बड़ा बदलाव हो सकता है.

इसके प्रभाव से कल यानी 21 दिसंबर को गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज, भागलपुर एवं खगड़िया के अधिकांश स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. तापमान की बात करें तो अगले 48 घंटों के दौरान रात्री के तापमान में 3 – 4°C की गिरावट होने का पूर्वानुमान है.

Also Read: बिहार के ग्रामीण खिलाड़ियों को बड़ी सौगात, CM Nitish ने 6 हजार से अधिक गांवों को दिया खेल मैदान

इन जिलों में छाया रहेगा कोहरा

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज यानी 20 दिसंबर को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, पटना, जहानाबाद, दरभंगा, सीतामढी, बक्सर, भागलपुर, खगड़िया, बेगुसराय, वैशाली, समस्तीपुर, सीवान, सारण और जमुई जिलों के भागों में देर रात से सुबह तक हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहेगा. आज अधिकतम तापमान 24°C से 26°C के बीच जबकि राज्य के अधिकांश भागों में न्यूनतम तापमान 10-14°C के बीच रहने की संभावना है. कल से इसमें गिरावट के आसार है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >