Bihar Weather: बिहार में कब से बढ़ेगी ठंड? मौसम विभाग ने दी जानकारी, आज इन जिलों में छाए रहेंगे बादल

Bihar Weather: बिहार के मौसम में अगले 4 से 5 दिन तक कोई खास परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. सभी जिलों में मौसम सामान्य रहेगा. दिसंबर के तीसरे हफ्ते से ठंड बढ़ेगी. आज कुछ जिलों में बादल छाए रहेंगे.

Bihar Weather: बिहार के मौसम में अगले 4 से 5 दिन तक कोई खास परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. सभी जिलों में मौसम सामान्य रहेगा. मौसम विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा. वहीं, सुबह के समय राज्य के सभी जिलों में कोहरा देखने को मिल सकता है. पिछले 24 घंटे में रोहतास का तापमान सबसे कम 10.2 डिग्री दर्ज किया गया है.

आज इन जिलों में आज छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण बिहार, जिसमें बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया में मध्यम और उच्च स्तर के बादल देखे जा सकते हैं.

Also Read: बिहार में एजेंट के जरिए किया जा रहा धर्मांतरण, मुफ्त शिक्षा और रोजगार का दिया जा रहा प्रलोभन

राज्य में फेंगल तूफान का नहीं दिखेगा असर

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक कुमार गौरव ने बताया कि फेंगल तूफान का असर बिहार में देखने को नहीं मिलेगा. वहीं, रविवार की शाम तक यह कराईकाल एवं महाबलीपुरम के बीच पुडुचेरी तट को पार करेगा. बिहार के मौसम की बात करें तो अगले 4 से 5 दिन के दौरान प्रदेश के मौसम में कोई विशेष परिवर्तन नहीं देखा जाएगा. इसके बाद तापमान में गिरावट होगी. मौसम आम तौर पर शुष्क बना रहेगा. दिसंबर के तीसरे हफ्ते से कड़ाके की ठंड पड़ेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >