‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍Bihar Weather Today: अगले 7 दिनों तक बारिश मेहरबान, मौसम विभाग ने वज्रपात को लेकर किया अलर्ट

Bihar Weather Today- मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के कई जिलों में बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट जारी किया है. आज प्रदेश में बारिश होने की पूरी संभावना है. दिनभर आसमान में बादल छाए रहेगा

Bihar Weather Today – बिहार में लगातार पिछले कुछ दिनों से मौसम सक्रिय है. प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार कुछ दिनों से बारिश भी हो रही है. मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों तक राज्य के कई जिलों में बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट जारी किया है. बिहार के कई जिलों में आज भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के सिस्टम का रुख अब बदल गया है.

सितंबर तक होती रहेगी बारिश

मौसम पूर्वानुमान की रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में अभी अगले दस दिन लगातार सामान्य से मध्यम बारिश होती रहेगी. बिहार से मॉनसून लौटने की परिस्थिति नहीं बन रही है. हालांकि राजस्थान के कुछ हिस्सों से दक्षिणी-पश्चिमी मॉनसून के लौटने की शुरुआत हो गयी है. मौसम विज्ञानियों का मत है कि बिहार से दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून की विदायी सितंबर के बाद ही होगी. सामान्य तौर पर पूरे बिहार से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की विदाई 25 सितंबर तक हो जाती रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >