Muzaffarpur Weather: उत्तर-पश्चिम से चलने वाली बर्फीली हवा से कांपे लोग, जानें किस दिन से मिलेगी राहत

Muzaffarpur Weather मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले पांच दिनों में सुबह के समय घना कुहासा छाने की संभावना जतायी गयी है. जाने कब से शहर के लोगों को मिलेग ठंड से राहत...

उत्तर बिहार के जिलों में अभी दो दिन और कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी. ऐसे में कड़ाके की ठंड का सामना करना होगा. मौसम विभाग के वरीय वैज्ञानिक सह नोडल पदाधिकारी कृषि-मौसम डॉ. एके सत्तार ने बताया कि उत्तर-पश्चिम से बर्फीली हवा चल रही है. जिस वजह तापमान में गिरावट के साथ अचानक से सिहरन के साथ कंपकंपी वाली ठंड से लोग बेहाल हैं.

Also Read: Bihar weather: बिहार में ठंड- ठिठुरन और शीतलहर, शहर में कोहरे का कहर, देखिए वीडियो में बिहार के मौसम का हाल

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि 18 जनवरी से दिन के समय हल्की धूप की संभावना बन रही है. मंगलवार को भी सुबह से शाम तक ठंड के कारण धुंध जैसी स्थिति बनी रही. दिन का तापमान सामान्य से 10.2 डिग्री कम रहा. इसके कारण कंपकंपी वाली ठंड का सामना करना पड़ा. मौसम विभाग की ओर से 21 जनवरी तक का पूर्वानुमान जारी किया गया है. इसके तहत 20 जनवरी से दिन के तापमान में वृद्धि होने से राहत की उम्मीद जतायी गयी है.

Also Read: Patna Weather: अभी नहीं मिलेगी ठंड से राहत, क्लास 8 तक के सभी स्कूल बंद, बारिश को लेकर ये है लेटेस्ट अपडेट
पिछले 48 घंटे से तापमान स्थिर

मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री रहा. बीते सोमवार को इसी रिकॉर्ड के आसपास पारा की स्थिति थी. वर्तमान में दिन और रात के तापमान में महज 3 डिग्री का अंतर रह गया है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले पांच दिनों में सुबह के समय घना कुहासा छाने की संभावना जतायी गयी है. इस अवधिक में अधिकतम तापमान 15 से 18 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री के बीच रहेगा.

मौसम विभाग का अलर्ट

पूर्वानुमान की अवधि में सर्द वाली पछुआ हवा के चलने से ठंड व कनकनी बरकरार रहने का अनुमान है. इसके चलते अभी कोल्ड-डे की स्थिति एक-दो दिनों तक बनी रहने की संभावना है. वहीं 3 से 4 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलेगी.

आठवीं तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर 20 जनवरी तक प्रतिबंध

शीतलहर के कारण जिले के सरकारी व निजी स्कूलों में अब 20 जनवरी तक आठवीं कक्षा तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. डीएम प्रणव कुमार ने इसको लेकर मंगलवार को निर्देश जारी किया. पहले 16 जनवरी तक शैक्षणिक कार्य पर रोक थी, जिसे 20 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है. दूसरी ओर नौंवी से ऊपर की कक्षाएं सुबह 9.30 बजे से लेकर दोपहर 3.30 बजे तक पूरी सावधानी के साथ संचालित की जायेंगी. आदेश में कहा गया है कि मिशन दक्ष से लेकर बोर्ड परीक्षा के लिए संचालित की जाने वाली विशेष कक्षाओं को इससे मुक्त रखा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >