Bihar Weather: पटना सहित कई हिस्सों में छिटपुट बारिश होने के आसार, लोगों को उमस भरी गर्मी से मिली राहत

राजधानी पटना समेत राज्य के अधिकतर हिस्से में तेज हवा चलने के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने से लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात मिली है. इस बीच मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों में वज्रपात और मेघगर्जन का अलर्ट जारी किया है. कई जगहों पर ठनका गिरने की आशंका है.

पटना. बिहार में मॉनसून के कमजोर होने के बाद भी उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत तो मिली है. लेकिन प्रदेश के कई हिस्सों में गर्मी भी सताना शुरू कर दिया. राजधानी पटना समेत राज्य के अधिकतर हिस्से में तेज हवा चलने के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने से लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात मिली है. हालांकि, बिहार में बारिश की गतिविधियां बेहद कम और न के बराबर हैं. इस बीच मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों में वज्रपात और मेघगर्जन का अलर्ट जारी किया है. कई जगहों पर ठनका गिरने की आशंका है. वहीं, कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती है.

बारिश की कमी 36 प्रतिशत

बिहार में एक जून से अब तक बारिश की कमी 36 प्रतिशत तक पहुंच गई है. सूबे में बरसात की स्थिति तो बनी है लेकिन मॉनसून ट्रफ का साथ न होने से बारिश का सिस्टम अभी पूरी तरह सक्रिय नहीं है. राज्यभर में बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवा का प्रभाव ओडिशा होते बिहार, पश्चिम बंगाल तक बना है. हवा की गति 25-30 किमी प्रतिघंटे रह रहा है. शुक्रवार को भी राज्यभर में तेज हवाएं चलने के आसार हैं.

छिटपुट बारिश होने के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक पटना, बक्सर, आरा, भभुआ, सासाराम, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, बिहारशरीफ, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय और शेखपुरा में कुछ जगहों पर वज्रपात हो सकता है. इन जिलों में कहीं-कहीं छिटपुट बारिश होने के भी आसार हैं. वहीं, प्रदेश के बांका जिले में 2.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई. राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री गिरावट के साथ 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि 35.1 डिग्री सेल्सियस के साथ पश्चिमी चंपारण प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >