Bihar Weather: बिहार में उमस भरी गर्मी लोगों को करेगी परेशान, मौसम विभाग ने बताया कब दस्तक देगी ठंड

Bihar Weather: बिहार में अभी पूरे तरीके से ठंड दस्तक नहीं दी है. मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि अगले तीन से चार दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा. दिन में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी.

Bihar Weather: बिहार में अभी पूरे तरीके से ठंड दस्तक नहीं दी है. अभी लोग पंखा, कूलर चलाने को मजबूर हैं. हालांकि, रात में हल्की ठंडक महसूस हो रही है. मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि ‘अगले तीन से चार दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा. दिन में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी.

वहीं, राज्य के कई जिलों की हवा प्रदूषित हो गई है. हवा में नमी बढ़ने के कारण धूल कण की मात्रा भी बढ़ गई है. जिससे हवा की क्वालिटी खराब हो रही है.

सीवान की हवा सबसे खराब

पिछले 24 घंटे की बात करें तो सीवान का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) सबसे ज्यादा 234 दर्ज किया रिकॉर्ड किया गया है. इसके अलावा हाजीपुर का 217, मुजफ्फरपुर का 206, अररिया का 205, पटना का 178, सहरसा का 158 दर्ज किया गया है. विशेषज्ञों के अनुसार, इस स्तर की हवा में सांस लेने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है. खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह हवा बेहद खतरनाक हो सकती है.

Also Read: बिहार में अब होगी फिल्मों की शूटिंग, नीतीश सरकार खोज रही लोकेशन, जानिए क्या है प्लान

मौसम में परिवर्तन से बढ़ रही हेल्थ समस्या

मौसम में अचानक हुए परिवर्तन के कारण लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां हो रही हैं. दिन में गर्मी, रात में ठंड के कारण वायरल फीवर, सर्दी और खांसी जैसे लक्षण हर घर में देखने को मिल रहे हैं. चिकित्सकों का कहना है कि किसी विशेषज्ञ की सलाह के बिना दवाएं न लें.

भोजपुर का तापमान सबसे ज्यादा

पिछले 24 घंटे के दौरान भोजपुर का अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं, मोतिहारी का न्यूनतम तापमान सबसे कम 19 डिग्री सेल्सियस रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >