Bihar Weather: बिहार में इस दिन से होगी बारिश, बढ़ेगी ठंड! आज 6 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

Bihar Weather: बिहार में वसंत पंचमी के साथ ही गर्मी का भी एहसास होने लगा है. 8 फरवरी को मजबूत पश्चिमी विक्षोभ आएगा. इस दौरान पछुआ हवा चलने से न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी.

Bihar Weather: बिहार में वसंत पंचमी के साथ ही गर्मी का भी एहसास होने लगा है. आनेवाले 4 दिनों में पटना समेत पूरे बिहार का न्यूनतम तापमान 1 से 3 डिग्री बढ़ने का अनुमान है. वहीं इसके बाद न्यूनतम पारा में गिरावट होने की उम्मीद है. मौसम विभाग के अनुसार, 3 फरवरी से एक पश्चिमी विक्षोभ की एंट्री हो चुकी है. लेकिन, इसका प्रभाव नहीं दिखेगा. हालांकि, 6 फरवरी को इसका प्रभाव खत्म होने पर मौसम में बदलाव होगा.

8 फरवरी को आएगा मजबूत पश्चिमी विक्षोभ

बता दें कि 8 फरवरी को मजबूत पश्चिमी विक्षोभ आएगा. जिसके कारण पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना है. इस दौरान पछुआ हवा चलने से न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी, लेकिन कोल्ड डे जैसी स्थिति नहीं होगी. आज मंगलवार को 6 जिलों सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है.

Also Read: पटना से बिहार के इन शहरों के बीच दूरी होगी कम, तीन एक्सप्रेसवे के निर्माण से सफर होगा आसान

समस्तीपुर रहा सबसे ठंडा जिला

पटना की बात करें तो आज मौसम सामान्य बना रहेगा. सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहेगा. लेकिन दिन चढ़ते ही धूप निकलेगी. हवा की रफ्तार कम होने से ठंड का एहसास नहीं होगा. पिछले 24 घंटे की बात करें तो 28.9 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर सबसे गर्म जिला रहा. वहीं समस्तीपुर 9.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा जिला रहा. मौसम विभाग की ओर से 10 जिलों का आंकड़ा जारी किया गया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >