Bihar Rain Alert: इन दो जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने पूरे बिहार के लिए जारी किया अलर्ट

Bihar Rain Alert: बिहार में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग ने पूरे राज्य में बारिश का अलर्ट जारी किया है. अररिया और सुपौल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है, जबकि कई जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है. नेपाल में हो रही बारिश से अररिया में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं.

Bihar Rain Alert: बिहार में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है. मौसम विभाग ने बुधवार को पूरे राज्य में बारिश का अलर्ट जारी किया है. सुपौल और अररिया के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, कई जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है. लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की गई है.

इन जिलों में होगी तेज बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान पटना, बक्सर, सारण, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, बेगूसराय, किशनगंज समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम और कुछ जगहों पर तेज बारिश हो सकती है. गरज-चमक के साथ तेज हवा चलने की भी संभावना है.

IMD ने ट्वीट कर दी जानकारी

नेपाल की बारिश का असर, अररिया में बाढ़ जैसे हालात

नेपाल के तराई क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश का असर अब सीमावर्ती जिलों में दिखने लगा है. अररिया में कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. पलासी प्रखंड के वार्ड-03 में घरों में पानी घुस गया है. गांव को जोड़ने वाला चचरी पुल भी पानी में डूब गया है. प्रशासन लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटा है.

रक्सौल में सड़क बही, खेतों में घुसा नहर का पानी

पूर्वी चंपारण के रक्सौल में भेलाही-घोड़ासहन नहर सड़क तेज बहाव में बह गई. इससे पूर्वी और पश्चिमी चंपारण के बीच आवाजाही प्रभावित हो गई है. जयमंगलापुर के पास नहर का पानी खेतों में फैल गया. करीब 200 बीघा से अधिक फसल जलमग्न हो गई है.

सासाराम में बड़ा हादसा टला

सासाराम में सेल्फी लेने के दौरान तीन युवक तेज बहाव में फंस गए. स्थानीय लोगों ने तुरंत रस्सी की मदद से उन्हें बाहर निकाला. समय रहते रेस्क्यू होने से तीनों की जान बच गई.

बिजली गिरने से 7 लोगों की मौत

सोमवार को आकाशीय बिजली ने कई जिलों में तबाही मचाई. अलग-अलग घटनाओं में 7 लोगों की मौत हो गई. करीब एक दर्जन लोग झुलस गए. मृतकों में दो छात्र और एक मां-बेटे भी शामिल हैं. मौसम विभाग ने लोगों से बारिश और गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों पर नहीं जाने की सलाह दी है.

पटना समेत कई जिलों में कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी पटना में पूरे दिन बादल छाए रहने की संभावना है. कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. गरज-चमक और तेज हवा चलने के भी आसार हैं. बारिश की वजह से तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

6 अगस्त को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

6 अगस्त को पटना, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गया, सिवान, बक्सर, सारण, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, भागलपुर, कटिहार, खगड़िया और बेगूसराय में बारिश की संभावना जताई गई है.

अब भी सामान्य से 40 फीसदी कम बारिश

पिछले 24 घंटे में अररिया में सबसे ज्यादा 160 मिमी बारिश दर्ज की गई. इसके अलावा किशनगंज में 124 मिमी, मधुबनी और खगड़िया में 97-97 मिमी, पूर्णिया में 92 मिमी और नवादा में 85 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई.

हालांकि हाल के दिनों में बारिश की रफ्तार बढ़ी है, लेकिन पूरे बिहार में अब भी सामान्य से करीब 40 प्रतिशत कम बारिश हुई है. मौसम विभाग का मानना है कि अगर अगले कुछ दिनों तक अच्छी बारिश जारी रही तो इस कमी में कुछ सुधार हो सकता है.

Also Read: आपके घर के पास होंगे स्कूल, अस्पताल और पार्क, पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड टाउनशिप का मास्टर प्लान तैयार



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >