बिहार के 19 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, इन इलाकों में आंधी-ठनका का भी खतरा

Bihar Ka Mausam: मौसम विभाग ने बिहार के 19 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. उत्तर बिहार के कई हिस्सों में तेज हवाएं, गरज-चमक और वज्रपात की संभावना है. दक्षिण बिहार में बारिश की संभावना कम है, वहीं तापमान 29-34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा.

Bihar Ka Mausam: बिहार में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है. उत्तर बिहार के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज 19 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है.

उत्तर-पश्चिम बिहार में मौसम ज्यादा सक्रिय रह सकता है. यहां 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. गरज-चमक और वज्रपात की भी आशंका है.

पश्चिमी चंपारण से कटिहार तक बारिश का अलर्ट

आज उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य और आसपास के इलाकों में बारिश की संभावना ज्यादा है. पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण में बारिश हो सकती है.

इसके अलावा मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर में भी बारिश का अलर्ट है.

उत्तर-पूर्व बिहार में सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में भी कहीं-कहीं बारिश हो सकती है.

हालांकि, इन जिलों में पूरे दिन बारिश होने की संभावना नहीं है. कुछ समय के लिए तेज बारिश हो सकती है.

IMD ने ट्वीट कर दी जानकारी

इन जिलों में आंधी और वज्रपात का खतरा

उत्तर-पश्चिम बिहार में मौसम ज्यादा खराब रह सकता है. पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण में गरज-चमक के साथ तेज हवा चलने की आशंका है.

उत्तर बिहार के दूसरे जिलों में भी स्थानीय स्तर पर वज्रपात हो सकता है. ऐसे में मौसम खराब होने पर लोगों को खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी गई है.

दक्षिण बिहार में बारिश की संभावना कम

दक्षिण बिहार के कई जिलों में आज बारिश की संभावना कम रहेगी. गया, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, रोहतास, कैमूर, बक्सर और भोजपुर में उत्तर बिहार की तुलना में बारिश कम हो सकती है.

पटना के दक्षिणी हिस्सों में भी बारिश की संभावना कम है. हालांकि, मानसूनी बादल बनने पर कुछ जगह हल्की बारिश हो सकती है. इन इलाकों के लिए फिलहाल कोई बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है.

बारिश से इन जिलों में सुहावना रहेगा मौसम

बारिश और बादलों के कारण उत्तर बिहार के कई जिलों में तापमान नियंत्रित रह सकता है. पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण और मुजफ्फरपुर में मौसम कुछ समय के लिए सुहावना हो सकता है. बारिश के बाद उमस से भी राहत मिलने की उम्मीद है.

आज 29 से 34 डिग्री के बीच रहेगा तापमान

बिहार में आज अधिकतर जिलों का अधिकतम तापमान 29 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. बारिश वाले इलाकों में तापमान कम रह सकता है. वहीं दक्षिण-पश्चिम बिहार में धूप निकलने पर गर्मी और उमस ज्यादा महसूस हो सकती है.

8 से 12 सितंबर तक कैसा रहेगा मौसम?

IMD के पटना केंद्र के मुताबिक, 8 से 12 सितंबर के बीच बिहार में मानसून सक्रिय रहने की संभावना है. 8 सितंबर को उत्तर-पश्चिम बिहार में गरज-चमक और तेज हवा प्रमुख मौसम गतिविधि रह सकती है. इसके बाद भी कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है.

कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. उत्तर और उत्तर-पूर्व बिहार में मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रह सकता है. वहीं दक्षिण-पश्चिम बिहार में बीच-बीच में धूप निकल सकती है. इससे यहां उमस बनी रहने की संभावना है.

मौसम विभाग ने लोगों से बारिश और वज्रपात के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है. खासकर आंधी के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे जाने से बचने की सलाह दी गई है.

Also Read:13 से 16 नवंबर तक छठ महापर्व, बिहार लौटना है तो जान लें टिकट की तारीख, इस-इस दिन खुलेगी विंडो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >