Bihar Weather: हाड़ कंपाने वाली सर्दी के आगोश में बिहार, इन 14 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट

Bihar Weather: धरातल पर पछुआ और धरातल से एक किलोमीटर ऊपर चल रही पुरवैया के असर से राज्य घने कोहरे और हाड़ कंपाने वाली सर्दी के आगोश में है. आज 14 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है.

Bihar Weather: धरातल पर पछुआ और धरातल से एक किलोमीटर ऊपर चल रही पुरवैया के असर से राज्य घने कोहरे और हाड़ कंपाने वाली सर्दी के आगोश में है. ऐसे में पूरा बिहार कमोवेश कोल्ड-डे की चपेट में है. सुबह के समय तो अघोषित ‘कर्फ्यू’ जैसी स्थिति देखने को मिली. बेहद जरूरी काम वाले ही सड़कों पर देखे गये. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 2 दिन बाद न्यूनतम तापमान में और गिरावट होगी और शीतलहर चलेगी.

रविवार को छाया रहा घना कोहरा

रविवार को पटना में अति घना कोहरा और गया, भागलपुर व पूर्णिया में घना कोहरा छाया रहा. राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री मोतिहारी में रहा. आइएमडी के अनुसार घने कोहरे से दृश्यता बुरी तरह प्रभावित हुई है. बिहार के तीन एयरपोर्ट क्षेत्र पटना, पूर्णिया और भागलपुर के आकलन के अनुसार दृश्यता खासतौर पर प्रभावित हुई. इन तीनों एयरपोर्ट के मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक पूर्णिया में दृश्यता शून्य, पटना एयरपोर्ट पर 150 मीटर और भागलपुर की दृश्यता 200 मीटर तक रही.

Also Read:  प्रशांत किशोर गिरफ्तार, गांधी मैदान से उठा पुलिस ने एम्स में कराया भर्ती

इन जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट

मैसम विज्ञान केंद्र ने पटना, मोतिहारी, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, वाल्मीकिनगर, सहरसा, सीतामढ़ी, नालंदा, नवादा और गया में कोल्ड डे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. प्रदेश के सभी 38 जिलों में घने कोहरे का भी येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, कड़ाके की ठंड की वजह से पटना, जमुई, नालंदा, मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में क्लास 8वीं तक के सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूल को बंद करने का निर्देश जारी किया गया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >