Bihar Weather Forecast : बिहार के कुछ जिलों में आज आंधी-पानी आने की आशंका

प्रदेश के कुछ जिलों में सोमवार को आंधी-पानी के साथ बादल के गरजने का अनुमान जारी किया गया है.

पटना. प्रदेश के कुछ जिलों में सोमवार को आंधी-पानी के साथ बादल के गरजने का अनुमान जारी किया गया है.

इधर दक्षिणी और मध्य बिहार में अभी से 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवा बह रही है. इसलिए, रात में कम गर्मी महसूस की जा रही है.

पूरे प्रदेश में दिन का तापमान करीब दो से तीन डिग्री अधिक है. आइएमडी से मिली जानकारी के मुताबिक कटिहार, भागलपुर, बांका, मुंगेर, खगड़िया और जुमई में बरसात के साथ आंधी-पानी आने की अधिक संभावना है.

सतह पर पूर्वी, दक्षिण पूर्वी और इससे ऊपर आसमान में पछिया हवा चल रही है. इसकी वजह से आंधी-पानी की संभावनाएं बन रही हैं.

आंधी-पानी की वजह से खासतौर पर आम के मंजर झड़ सकते हैं. फिलहाल, पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान 30 डिग्री के करीब बना हुआ है.

Posted by Ashish Jha

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >