Bihar Weather Alert: बिहार में 28 जुलाई तक झमाझम बारिश के आसार, 30 से 40 किमी की रफ्तार से चलेगी हवा

Bihar Weather Alert: बिहार में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग ने 26 से 28 जुलाई तक कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान तेज बारिश, मेघगर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है.

Bihar Weather Alert: बिहार में मानसून का असर एक बार फिर बढ़ने वाला है. मौसम विभाग ने 26 से 28 जुलाई तक राज्य के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इन तीन दिनों में कई जगह बारिश होगी. इसके साथ मेघगर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है. 28 जुलाई को कुछ जिलों में भारी बारिश भी हो सकती है.

26 जुलाई को इन जिलों में रहेगा येलो अलर्ट

26 जुलाई को पश्चिम और पूर्वी बिहार के कई जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना है. पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और अरवल में बारिश, मेघगर्जन और तेज हवा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

इसी दिन पूर्वी बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार में भी बारिश और तेज हवा का असर देखने को मिल सकता है.

27 जुलाई को उत्तर और मध्य बिहार में बढ़ेगा असर

27 जुलाई को मानसून का दायरा और बढ़ने की संभावना है. इस दिन पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, वैशाली, मधुबनी और दरभंगा में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में बारिश के साथ मेघगर्जन और तेज हवा चल सकती है.

इसके अलावा बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और अरवल में भी खराब मौसम को लेकर चेतावनी जारी की गई है. वहीं पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी बिहार के जिले इस दिन ग्रीन जोन में रहेंगे.

28 जुलाई को सबसे ज्यादा जिलों पर रहेगा असर

28 जुलाई को मानसूनी सिस्टम और मजबूत होने की संभावना है. इस दिन राज्य के सबसे ज्यादा जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, जहानाबाद और अरवल में बारिश और तेज हवा का असर रहेगा.

इसके साथ ही सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, मुंगेर, जमुई, लखीसराय और शेखपुरा में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना भी जताई है.

28 जुलाई को भी पटना, नालंदा, दरभंगा, समस्तीपुर, बेगूसराय, सीतामढ़ी और मधुबनी ग्रीन जोन में रहेंगे. हालांकि मौसम बदल सकता है, इसलिए लोगों को मौसम विभाग के अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

तेज हवा और वज्रपात को लेकर रहें सतर्क

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक कई जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. बारिश के दौरान मेघगर्जन और वज्रपात की भी संभावना है. ऐसे में खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है.

इसे भी पढ़ें: Bihar Band: पटना, भागलपुर, छपरा, सीतामढ़ी समेत बिहार के इन जिलों में हिंसक हुआ प्रदर्शन, एसपी को भी लगी चोट



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >