Bihar Weather Alert: 20 मई से बिहार का मौसम तेजी से बदलने वाला है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले कुछ दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने अलग-अलग तारीख के हिसाब से जिलों के लिए चेतावनी जारी की है ताकि लोग पहले से तैयारी कर सकें. आइये जानते हैं बिहार के किस जिले में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है.
20 मई को कैसा रहेगा मौसम
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि 20 मई को बिहार में मौसम सबसे ज्यादा खराब रहने वाला है. इस दिन राज्य के कई जिलों में तेज आंधी और बारिश का असर दिख सकता है. पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार और सहरसा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
यहां 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की भी आशंका है. पटना, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, वैशाली, समस्तीपुर, मधेपुरा, खगड़िया, बेगूसराय, भागलपुर, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, नवादा, जमुई, बांका, जहानाबाद, अरवल, गया, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, भोजपुर और बक्सर समेत बाकी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. यहां भी मौसम खराब रहेगा और आंधी-बिजली का खतरा बना रहेगा.
21 मई को कई जिलों में मौसम सामान्य रहने के आसार
21 मई को पूर्वी और दक्षिणी बिहार के कई जिलों में खतरा बना रहेगा. सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, बेगूसराय, भागलपुर, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, नवादा, जमुई और बांका में येलो अलर्ट जारी किया गया है. यहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. पश्चिमी और मध्य बिहार के कई जिलों को इस दिन राहत मिलेगी.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
22 और 23 मई को कैसा रहेगा हाल
22 मई को सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा और मधेपुरा में ही येलो अलर्ट जारी किया गया है. बाकी जिलों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है.
23 मई को राज्य के सभी 38 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. यानी फिर से आंधी, बारिश, तेज हवा और बिजली गिरने का खतरा रहेगा. मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान पेड़, बिजली के खंभों और खुले मैदान से दूर रहें और जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें.
इसे भी पढ़ें: पटना, गया, भागलपुर समेत 5 शहर बनेंगे हाईटेक, 4751 करोड़ की लागत से 2037 तक बदल जाएगी तस्वीर
