बिहार के इन 19 जिलों में बिगड़ा रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट, तेज हवा और वज्रपात का भी खतरा

Bihar Rain Alert: बिहार में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. कई जिलों में बारिश के साथ तेज हवा और वज्रपात का खतरा बना हुआ है. IMD ने 19 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है.

Bihar Rain Alert: बिहार में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है. मौसम में बदलाव के साथ कई जिलों में बारिश का दौर शुरू हो गया है. आज यानी 4 सितंबर को कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने कुछ जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी भी दी है.

IMD के अनुसार, बारिश के दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. वज्रपात का खतरा भी बना रहेगा. ऐसे में लोगों को मौसम खराब होने के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

19 जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने बिहार के 4 जिलों पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज और सीवान में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है.

इसके अलावा भी कई अन्य जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इन जिलों में सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, भागलपुर, बांका, खगड़िया, मुंगेर, सारण शामिल हैं.

तेज हवा और वज्रपात का खतरा

4 सितंबर को बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. खुले मैदान और पेड़ के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है. मौसम खराब होने पर लोगों को सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी गई है.

इन जिलों में सुहावना रहेगा मौसम

बारिश और बादलों के कारण उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य बिहार के कई हिस्सों में तापमान नियंत्रित रह सकता है. इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.

पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा और पूर्णिया में मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रह सकता है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

3 सितंबर को सभी 38 जिलों में हुई बारिश

बिहार सरकार के जल संसाधन विभाग के 3 सितंबर के आंकड़ों के अनुसार, राज्य के सभी 38 जिलों में बारिश दर्ज की गई. हालांकि, बारिश की मात्रा अलग-अलग रही.

सबसे ज्यादा बारिश भोजपुर में 35.89 मिमी दर्ज की गई. इसके बाद बांका में 34.35 मिमी, रोहतास में 21.97 मिमी, औरंगाबाद में 21.19 मिमी, मधेपुरा में 20.58 मिमी और पूर्णिया में 20.50 मिमी बारिश हुई.

वहीं, सीवान में सबसे कम 0.21 मिमी और गोपालगंज में 0.34 मिमी बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले दिनों में भी बिहार के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है.

Also Read: जिसके नाम जमीन, उसी को मिलेगा PM Kisan का लाभ, नए नियम से बिहार के 30 लाख से ज्यादा किसानों की बढ़ेगी मुश्किल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >