बिहार: शहर में ऑटो व इ-रिक्शा के लिए बनेगा पार्किंग स्थल, परिवहन विभाग ने जिलों को भेजा दिशा-निर्देश…

Bihar Transport News: परिवहन विभाग ने ऑटो व इ- रिक्शा के परिचालन को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए कार्य योजना तैयार की है. इस नियमावली के तहत सभी ऑटो व इ -रिक्शा को जोन में बांटा जाएगा और इसके लिए आवश्यकता के मुताबिक पार्किंग स्थल बनाया जाएगा.

Bihar Transport News: परिवहन विभाग ने ऑटो व इ- रिक्शा के परिचालन को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए कार्य योजना तैयार की है. विभाग की नई पहल का मकसद शहरों को जाममुक्त बनाना और यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक परिवहन सेवा प्रदान करना है. इस नियमावली के तहत सभी ऑटो व इ -रिक्शा को जोन में बांटा जाएगा और इसके लिए आवश्यकता के मुताबिक पार्किंग स्थल बनाया जाएगा.

विभाग ने पार्किंग के लिए जगह चिह्नित करने को सभी जिलों को दिशा-निर्देश भेज दिया है. अगले माह से जोन में बंटवारे के साथ पार्किंग स्थल पर ही ऑटो और इ-रिक्शा रुकेंगे. एक सितंबर से इस नियम को सख्ती से लागू करने का लक्ष्य निर्धारित कर लिया गया है.

ये भी पढ़ें: बिहार के 47 प्रखंड ऐसे जिसकी भूमि लेकिन भवन नहीं, 57 प्रखंडों के पास न तो अपना भवन है ना हीं भूमि…

यह नीति लागू होने से जाम से मिलेगी निजात

इस नीति के लागू होने से राज्य के शहरों में ऑटो व इ- रिक्शा का व्यवस्थित परिचालन हो सकेगा. इसके साथ ही जाम की समस्या से भी निजात मिल सकेगी. प्रदूषण में कमी, यात्रियों की सुरक्षित यात्रा, सड़क दुर्घटनाओं में कमी एवं ऑटो , इ-रिक्शा के पार्किंग स्थल एवं ठहराव स्थल का निर्धारण होने से यात्रियों को बेहतर परिवहन सेवा उपलब्ध हो सकेगी.

ऑटो रिक्शा एवं इ-रिक्शा का व्यवस्थित ढंग से परिचालन हो सकेगा. ऑटो रिक्शा, इ-रिक्शा के कारण होने वाले जाम की समस्या का भी निदान हो सकेगा. निर्धारित रुट पर निर्धारित ऑटो एवं ई रिक्शा के परिचालन से यात्रियों को सही समय पर सेवाएं मिलेगी एवं उनकी सुविधा में सुधार हो सकेगा.

प्रदूषण पर भी होगा नियंत्रण

वाहनजनित प्रदूषण को नियंत्रित किया जा सकेगा. क्षमता के अनुसार यात्रियों को बैठाने से यात्रियों की यात्रा सुरक्षित होगी एवं उनके जान-माल की रक्षा हो सकेगी. महिला यात्री भी सुरक्षित यात्रा कर सकेंगी. संख्या निर्धारित रहने के कारण ऑटो, ई रिक्शा चालकों की आमदनी में वृद्धि होगी.

देश के अलग-अलग इलाके में बाढ़ का खतरा, मॉनसून राहत से अधिक दे रहा परेशानी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >