बिहार के इस रेलखंड पर चलेगा नॉन इंटरलॉकिंग कार्य, राजधानी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का बदला रूट

Bihar Train News: कटिहार-बारसोई रेलखंड पर रेलवे के नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण राजधानी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का रूट अस्थायी रूप से बदल दिया गया है. 7 से 13 जून तक कई ट्रेनें पूर्णिया और ठाकुरगंज होकर चलेंगी, जबकि कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द भी किया गया है.

Bihar Train News: कटिहार रेलमंडल के अंतर्गत कटिहार-बारसोई रेलखंड पर रेलवे सुरक्षा और यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़ा तकनीकी कार्य किया जाएगा. इस नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण राजधानी एक्सप्रेस सहित एक दर्जन से अधिक लंबी दूरी की ट्रेनों के मार्ग में अस्थायी बदलाव किया गया है. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का रूट और समय जरूर जांच लें.

10 से 13 जून तक चलेगा काम

कटिहार रेलमंडल के सीनियर डीसीएम सह पीआरओ अनूप कुमार सिंह ने बताया कि कटिहार-डंडखोरा, सनोली और कटिहार-मनियां सेक्शन में 10 जून से 13 जून तक नॉन इंटरलॉकिंग कार्य होगा. रेलवे के अनुसार यह काम ट्रेनों की सुरक्षा बढ़ाने और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के उद्देश्य से किया जा रहा है. इस दौरान रेल परिचालन को सुरक्षित बनाए रखने के लिए कई ट्रेनों का रूट बदला गया है.

पूर्णिया और ठाकुरगंज होकर चलेंगी ट्रेनें

रेल प्रशासन ने फैसला लिया है कि इस अवधि में कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का परिचालन कटिहार-बारसोई रेलखंड की जगह पूर्णिया और ठाकुरगंज मार्ग से किया जाएगा. यह डायवर्सन 7 जून से 13 जून तक प्रभावी रहेगा. अप और डाउन दोनों दिशाओं में ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से चलाया जाएगा.

इन ट्रेनों के रूट में बदलाव

रेलवे के मुताबिक ट्रेन संख्या 12424, 15716, 15651, 15653, 15624 और 22411 समेत कई नियमित और साप्ताहिक ट्रेनों के रूट बदले गए हैं. इसके अलावा जोगबनी-कोलकाता चितपुर एक्सप्रेस को इस अवधि में कटिहार से जोगबनी के बीच रद्द कर दिया गया है.

यात्रियों के लिए जरूरी सूचना

रेलवे ने कहा है कि डायवर्ट की गई ट्रेनों का ठहराव पूर्णिया और ठाकुरगंज स्टेशन पर भी दिया जाएगा, ताकि यात्रियों को परेशानी कम हो.

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, NTES, हेल्पलाइन या टोल फ्री नंबर से ट्रेन की ताजा स्थिति और रूट की जानकारी जरूर प्राप्त करें. इससे यात्रा के दौरान किसी तरह की असुविधा से बचा जा सकेगा.

Also Read: बिहार को मिली नई रेल लाइन की सौगात, हाजीपुर-महुआ-समस्तीपुर परियोजना से बदलेगी इलाके की तस्वीर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >