Bihar Traffic News, प्रह्लाद कुमार: बिहार में लगातार सड़कों का विस्तार हो रहा है. ऐसे में लोगों के गाड़ियों की रफ्तार भी बढ़ी है. सड़कों पर दुर्घटनांए भी बढ़ी है. इन्हीं दुर्घटनाओं को रोकने के लिए 27 जिलों में ट्रैफिक सिग्नल और 40 ट्रैफिक पोस्ट बनेंगे, ताकि रोड एक्सीडेंट में कमी आए. विभाग का मानना है कि सिग्नल रहने से गाड़ियों की गति पर अंकुश लगा रहता है. इस कारण से उन सभी जगहों पर सिग्नल लगाए जायेंगे. जहां सड़क दुर्घटनाएं अधिक होती है. उन जगहों पर ट्रैफिक पोस्ट बनाने के पीछे विभाग का मकसद है कि हिट एंड रन मामले में वाहन चालकों को पकड़ने में सुविधा हो सकें.
अब एनएच,एसएच पर भी दुर्घटना वाले जगहों पर बनेंगे पोस्ट लगेगा सिग्नल
विभाग के मुताबिक अब एनएच और एचएच पर भी वैसे जगहों पर ट्रैफिक सिग्नल और पोस्ट की संख्या बढ़ेगी. जहां पर सड़क दुर्घटनाएं अधिक होती है. शहरों के आस-पास के इलाकों में यातायात व्यवस्था बेहतर करने के लिए सभी जगहों 500 से अधिक कैमरा भी लगाये जायेंगे, ताकि यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्ती हो सकें.
विभाग के मुताबिक 27 जिलों में ट्रफिक सिंग्नल सिस्टम की स्थापना की जायेगी. इसके लिए 152.45 करोड़ की राशि का प्राकलन तैयार किया गया है. टैफिक इंजीनियरिंग सेंटर की स्थापना के लिए तीन करोड़ की जरूरत पड़ेगी और 40 ट्रैफिक पोस्ट बनाने के लिए दो करोड़ खर्च होंगे.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
पटना में सबसे अधिक हिट एंड रन के मामले
बिहार में एक जनवरी 2022 से 12 मई 2026 तक कुल 50 हजार 663 सड़क दुर्घटनाएं हुई है. जिसमें हिट एंड रन के मामले सबसे अधिक पटना में रिपोर्ट हुए हैं. परिवहन विभाग के मुताबिक पटना में 5093, गयाजी में 2437, रोहतास में 1781, मुजफ्फरपुर में 2691 , नालंदा में 188, भभुआ में 1079, बेगूसराय में 1598, भोजपुर में 1745, सिवान में 1274, सीतामढ़ी में 1108, औरंगाबाद में 1714, बेतिया में 2263, नवादा में 1231, पूर्णिया में 1350, गोपालगंज में 1198, वैशाली में 1769, समस्तीपुर में 1788, दरभंगा में 1377, अररिया में 988, जमुई में 896 मामले रिपोर्ट हुए हैं.
इसे भी पढ़ें: चक्रव्यूह में दीपक प्रकाश, निशाने पर उपेंद्र, चिराग ने खोले पत्ते, अब सबकी नजर राजद पर
