बिहार में टोल की तैयारी तेज, किस सड़क पर किस गाड़ी से कितना लगेगा टैक्स? 50 हाईवे-45 पुलों का सर्वे पूरा

Bihar Toll Tax Rate: बिहार में टोल टैक्स वसूली को लेकर काम तेज कर दिया गया है. ऐसे में लगभग 50 स्टेट हाइवे और 45 बड़े पुलों का सर्वे किया गया है. सात दिनों के ट्रैफिक डेटा के आधार पर तय होगा कि किन सड़कों पर टोल लगेगा. निजी गाड़ी मालिकों को इससे बाहर रखा गया है.

Bihar Toll Tax Rate: बिहार की सड़कों पर सफर करने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है. राज्य में अब चुनिंदा स्टेट हाईवे और बड़े पुलों से गुजरने वाली व्यावसायिक गाड़ियों से टोल टैक्स वसूला जा सकता है. इसके लिए सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं. फिलहाल 50 स्टेट हाईवे और राज्य सरकार के अधीन बने 45 बड़े पुलों का सर्वे पूरा हो चुका है. अब सबकी नजर उस रिपोर्ट पर है, जिसके आधार पर तय होगा कि आखिर कितनी सड़कों और पुलों पर टोल लगेगा.

सात दिनों तक की गतिविधियां कैमरे में रिकॉर्ड

जानकारी के मुताबिक, संबंधित एजेंसी ने सात दिनों तक इन रास्तों से गुजरने वाली गाड़ियों की आवाजाही कैमरों में रिकॉर्ड की है. इस डेटा से हर सड़क और पुल पर हर रोज गुजरने वाली गाड़ियों की औसत संख्या निकाली जाएगी. इसके बाद ज्यादा ट्रैफिक वाले मार्गों को टोल वसूली के लिए चुना जा सकता है. यानी फिलहाल सर्वे में शामिल सभी 95 स्थानों पर टोल लगना तय नहीं है.

निजी गाड़ी मालिकों को राहत

सबसे बड़ी राहत निजी वाहन मालिकों के लिए है. राज्य सरकार की योजना के मुताबिक निजी कार, बाइक और दूसरे निजी वाहनों से टोल नहीं लिया जाएगा. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 7 जुलाई 2026 को ही घोषणा की थी कि स्टेट हाईवे और बड़े पुलों पर निजी वाहनों को टोल से बाहर रखा जाएगा. प्रस्ताव को जल्द कैबिनेट के सामने मंजूरी के लिए रखा जा सकता है.

कौन-सी सड़क पर कितना लिया जाएगा टोल?

अब सवाल है कि व्यावसायिक वाहनों से कितना टोल लिया जाएगा? इसका निर्धारण सड़क की चौड़ाई के आधार पर होगा. दो लेन से अधिक और चार लेन से कम चौड़ी सड़क पर निर्धारित दर का 60 प्रतिशत, जबकि चार लेन या उससे अधिक चौड़ी सड़क पर पूरी दर यानी 100 प्रतिशत टोल लगेगा. 5.5 मीटर चौड़ी मध्यवर्ती लेन वाली सड़क पर 50 प्रतिशत दर लागू होगी.

पुलों पर किस तरह होगी टोल वसूली?

पुलों के मामले में गौर करने वाली बात यह होगी कि पुल की लंबाई को दस गुना प्रभाव के साथ टोल निर्धारण में जोड़ा जाएगा. 45 किलोमीटर सड़क और 5 किलोमीटर पुल वाले मार्ग की प्रभावी लंबाई 95 किलोमीटर मानी जाएगी. फिलहाल रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है. कौन-सी सड़क पर टोल लगेगा, कितनी दर होगी और सरकार को इससे कितना राजस्व मिलेगा, यह आने वाले दिनों में पता चल पाएगा.

किस गाड़ी को कितना देना पड़ेगा टोल?

  • बस या ट्रक, दो धुरी वाली गाड़ियों पर 4.25 रुपये प्रति किमी
  • भारी निर्माण मशीनरी या अर्थ मूविंग इक्विपमेंट, 6 धुरी वाली गाड़ियों पर 6.65 रुपये प्रति किमी
  • छोटे व्यावसायिक गाड़ियों या मालगाड़ियों पर 2 रुपये प्रति किमी
  • बड़ी गाड़ियां, सात या इससे ज्यादा धुरी वाली गाड़ियों पर 8.10 रुपये प्रति किमी
  • तीन धुरी वाले कॉमर्शियल गाड़ियों पर 4.60 रुपये प्रति किमी

Also Read: बिहार के 26 जिलों में आज बिगड़ा रहेगा मौसम, गरज-चमक के साथ होगी बारिश, IMD का अलर्ट जारी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >