बिना टोल टैक्स चुकाए अगर भागे तो देना पड़ेगा दोगुना जुर्माना, 72 घंटे के अंदर करना होगा ये काम

Bihar Toll Tax: बिहार में नई टोल टैक्स नीति लागू की गई है. इसके तहत कई नेशनल हाइवे, स्टेट हाइवे और पुलों पर टैक्स लिए जायेंगे. इस नई टैक्स नीति का पालन हर स्थिति में करना होगा. अगर नियम को तोड़ा गया तो फिर दोगुना जुर्माना भरना पड़ेगा.

Bihar Toll Tax: बिहार में नई टोल टैक्स नीति लागू कर दी गई है. इस नीति के तहत व्यावसायिक गाड़ियों को टैक्स चुकाना पड़ेगा. पिछले दिनों कई स्टेट हाइवे और पुलों की लिस्ट भी जारी की गई थी, जिस पर गाड़ी मालिकों से टोल टैक्स लिए जायेंगे. पथ निर्माण विभाग की ओर से इस नीति को स्वीकृति मिलने के बाद अधिसूचना जारी की गई और हर स्थिति में इस नियम का पालन करने का आदेश दिया गया है.

72 घंटे में देनी पड़ेगी राशि

नई नीति की माने तो, अगर कोई गाड़ी मालिक टोल टैक्स देने से भागते हैं या फिर टोल चुकाने से मना कर देते हैं तो उन्हें दोगुना जुर्माना भरना पड़ेगा. इसे लेकर गाड़ी मालिक के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एक ई-नोटिस भेजा जाएगा. यह नोटिस मिलने के 72 घंटे के अंदर टोल टैक्स का भुगतान करना पडे़गा. 72 घंटे में टोल टैक्स देने पर जुर्माने की राशि नहीं ली जाएगी.

राशि नहीं चुकाने पर होगा ये एक्शन

इसके अलावा अगर 15 दिनों तक टोल टैक्स की राशि का भुगतान नहीं किया जाता है तो विभाग की ओर से उस गाड़ी को कहीं भी रोक कर जुर्माने की राशि वसूली जाएगी. जानकारी के मुताबिक, अगर जुर्माने की राशि किसी कारणवश नहीं वसूल की जाती है तो गाड़ी के सभी कागजात के अपडेट रोक दिए जायेंगे. इसका मतलब यह होगा कि इंश्योरेंस, ट्रांसफर, प्रदूषण और एनओसी जैसी प्रक्रिया नहीं हो पाएगी.

गाड़ी मालिकों को मिली ये राहत

इतना ही नहीं, गाड़ी मालिकों को भी राहत दी गई है. मिली जानकारी के मुताबिक, अगर गाड़ी मालिक को लगता है कि ई-नोटिस जो जारी किया गया है वह गलत है तो 72 दिनों के अंदर बिहार सरकार के पोर्टल पर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. आपत्ति दर्ज किए जाने के 5 दिनों के अंदर जांच कर फैसला सुनाया जाएगा. मैसेज के जरिए ही गाड़ी मालिक को जानकारी दी जाएगी. अगर फैसला नहीं भी आता है तो राशि अपने आप ही माफ हो जाएगी और इसे एप पर भी अपडेट कर दिया जाएगा.

Also Read: बिहार में 680 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा हरिहरनाथ कॉरिडोर, जमीन सर्वे का काम शुरू



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >