बिहार में शिक्षक अगर 3 दिन देरी से पहुंचे स्कूल तो कटेंगे पैसे, ऑनलाइन हाजिरी पर भी नया अपडेट

Bihar Teacher News: बिहार के सरकारी शिक्षकों के लिए जरूरी खबर है. अब अगर तीन दिन वे देरी से स्कूल पहुंचेंगे तो उनका वेतन काट लिया जाएगा. शिक्षा विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है. साथ ही सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों से रिपोर्ट भी मांगी गई है.

Bihar Teacher News: बिहार के वैसे सरकारी शिक्षक, जो किसी ना किसी वजह से देरी से स्कूल पहुंचते हैं, उनकी टेंशन बढ़ने वाली है. शिक्षा विभाग से जारी आदेश के मुताबिक, अगर शिक्षक तीन दिन देरी से स्कूल पहुंचेंगे तो उनका एक दिन का वेतन काट लिया जाएगा. अभी विभाग की तरफ से ई-शिक्षा कोष की हाजिरी के आधार पर शिक्षकों को वेतन दिया जाएगा.

शिक्षा विभाग ने इनसे मांगी रिपोर्ट

जानकारी के मुताबिक, शिक्षा विभाग की तरफ से यह आदेश जारी कर दिया गया है. विभाग ने शिक्षकों की हाजिरी का डिटेल भेजने वाले सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों और चिह्नित मध्य विद्यालय के प्रिंसिपल्स से 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट मांगी थी. उनसे कहा गया है कि अपने क्षेत्र में आने वाले शिक्षकों की ई-शिक्षा कोष पर अटेंडेंस की जांच करें. इसकी रिपोर्ट वे डीपीओ को देंगे. यह रिपोर्ट मिलने के बाद ही शिक्षकों को जून महीने की सैलरी मिलेगी.

ऑनलाइन अटेंडेंस को लेकर क्या है आदेश?

ऑनलाइन हाजिरी बनाने को लेकर भी फिर कड़ा आदेश दिया गया है. विभाग की तरफ से यह स्पष्ट किया गया है कि ऑनलाइन अटेंडेंस बनाते वक्त गड़बड़ी करने वाले शिक्षकों पर नजर रखी जाएगी. अगर कोई शिक्षक खुद स्कूल में मौजूद नहीं हैं लेकिन उन्होंने फोटो या फिर किसी और तरीके से ई-शिक्षा कोष ऐप के जरिए हाजिरी बनाते हैं और मार्क ऑन ड्यूटी करते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

इस वजह से लिया गया है फैसला

इसके साथ ही अगर किसी दिन की हाजिरी पोर्टल पर नहीं बनी होगी तो उसे अनुपस्थित माना जाएगा. साथ ही उसकी सैलरी भी काटी जा सकती है. मिली जानकारी के अनुसार, विभाग ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों और चिह्नित मध्य विद्यालय के प्रिंसिपल्स से रिपोर्ट मांगी है. रिपोर्ट आने के बाद आगे फैसले लिए जायेंगे. बताया जा रहा है कि बच्चों की पढ़ाई और शिक्षकों की स्कूल में उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए यह फैसला लिया गया है.

Also Read: बिहार में 21000 करोड़ रुपये से बिछेगा सड़कों और पुलों का जाल, बीरपुर में तैयार होगा एयरपोर्ट, सरकार से मिला तोहफा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >