बिहार के इन शिक्षकों की कटेगी सैलेरी, विभाग ने मांगी रिपोर्ट, जानिए आखिर क्या है मामला

Bihar Teacher News: बिहार के शिक्षकों से जुड़ी जरूरी खबर है. कई शिक्षकों की सैलरी कट सकती है. इतना ही नहीं, उन पर प्रशासनिक कार्रवाई भी की जा सकती है. उच्च शिक्षा विभाग ने लगभग 235 कॉलेजों से रिपोर्ट मांगी है.

Bihar Teacher News: बिहार के अनुदानित इंटरमीडिएट और संबद्ध डिग्री कॉलेजों में शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए अब बायोमेट्रिक हाजिरी जरूरी हो गई है. उच्च शिक्षा विभाग ने साफ संकेत दिया है कि बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज नहीं करने वाले शिक्षकों और कर्मियों के वेतन की अनुदान राशि पर रोक लगाई जा सकती है. कार्रवाई से पहले विभाग ने राज्य के 235 संबंधित कॉलेजों से रिपोर्ट मांगी है.

रजिस्टर में हाजिरी के साथ बायोमेट्रिक भी जरूरी

इस तरह से अब कॉलेजों में सिर्फ हाजिरी रजिस्टर में नाम दर्ज करना काफी नहीं होगा. विभाग यह देखना चाहता है कि शिक्षक और कर्मचारी नियमित रूप से बायोमेट्रिक सिस्टम में अपनी उपस्थिति दर्ज कर रहे हैं या नहीं. विभाग ने प्राचार्यों को बायोमेट्रिक उपस्थिति से जुड़ी रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. रिपोर्ट मिलने के बाद जिन कॉलेजों या शिक्षकों-कर्मियों के स्तर पर लापरवाही सामने आएगी, उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई भी की जा सकती है.

उच्च शिक्षा विभाग ने दिया था ये आदेश

जानकारी के मुताबिक, उच्च शिक्षा विभाग ने इसी साल मई में अनुदानित कॉलेजों में शिक्षकों और कर्मियों के बीच अनुदान राशि के वितरण को बायोमेट्रिक उपस्थिति से जोड़ने का आदेश दिया था. यह व्यवस्था मौजूदा शैक्षणिक सत्र 2026-27 से लागू की गई है. सिर्फ कॉलेज ही नहीं, एग्जाम रिजल्ट के आधार पर अनुदान पाने वाले माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में भी शिक्षकों और कर्मियों के बीच अनुदान राशि बांटने के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति को आधार बनाया गया है.

बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

किस श्रेणी में किसे किया गया शामिल?

विभाग ने स्कूलों में अनुदान राशि के वितरण का फार्मूला भी तय किया है। कर्मचारियों को चार श्रेणियों में बांटा गया है. पहली श्रेणी में प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक, दूसरी में शिक्षक और व्याख्याता, तीसरी में प्रयोगशाला तकनीशियन, कंप्यूटर सहायक, पुस्तकालयाध्यक्ष और कार्यालय सहायक और चौथी श्रेणी में केयरटेकर और ऑफिस अटेंडेंट शामिल हैं.

रिपोर्ट आने के बाद एक्शन की तैयारी

व्यवस्था के मुताबिक सबसे अधिक राशि प्रधानाचार्य-प्रधानाध्यापक को, उसके बाद शिक्षक-व्याख्याता को मिलेगी. अब 235 कॉलेजों से मिलने वाली रिपोर्ट यह तय करेगी कि किन संस्थानों में बायोमेट्रिक व्यवस्था का पालन हो रहा है और कहां लापरवाही बरती गई है.

Also Read: CM सम्राट ने बाढ़ पीड़ितों के खाते में भेजे 579.23 करोड़, जिनके अकाउंट में नहीं आए पैसे उनका क्या? जानिए

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >