Bihar Teacher News: नियुक्ति पत्र देने से पहले शिक्षा विभाग करेगा मूल प्रमाण पत्र की जांच, आदेश जारी

Bihar Teacher News: शिक्षा विभाग ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि शिक्षकों के मूल प्रमाण पत्र और शपथ पत्र की गहनता से समीक्षा के बाद ही नियुक्ति पत्र जारी किया जाए. नियुक्ति प्रक्रिया को आसान और पारदर्शी बनाने के लिए यह फैसला लिया गया है.

Bihar Teacher News: बिहार सरकार शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया को और भी आसान और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. इसको लेकर कई अहम कदम भी उठाए गए हैं. अब माध्यमिक शिक्षा के निदेशक योगेंद्र सिंह ने सभी जिलों के डीईओ को निर्देश देते हुए कहा है कि शिक्षकों के मूल प्रमाण पत्र और शपथ पत्र की गहनता से समीक्षा के बाद ही नियुक्ति पत्र जारी किया जाए. शिक्षा विभाग की तरफ से उठाए गए इस कदम के पीछे कई कारण हैं. जैसे साइबर कैफे में आवेदन भरते समय कई शिक्षकों के नाम, पता, उम्र, आधार नंबर आदि में कई तरह की गलतियां हो जाती हैं. इन गलतियों की वजह से नियुक्ति पत्रों में भी गलतियां देखी गई हैं. ई-शिक्षा कोष और सेवा पुस्तिका आदि में भी गलत जानकारी दर्ज हो गई है. 

नियुक्ति प्रक्रिया में आएगी पारदर्शिता

ऐसे में डीईओ मूल प्रमाण पत्र के साथ-साथ कार्यपालक दंडाधिकारी की तरफ से प्राप्त शपथ पत्र की भी रिव्यू करेंगे. इसके बाद गलतियों को सुधारने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे. इससे शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी. 

ALSO READ: Bihar Politics: लालू के बिखरते ‘MY’ को साधने निकले तेजस्वी यादव, 15 दिसंबर से इन जिलों में करेंगे संवाद यात्रा

कॉलेजों एफिलिएशन के लिए मांगे आवेदन

बिहार शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2025-29 के लिए एफिलिएशन के लिए कॉलेजों से आवेदन मांगे हैं. इस प्रक्रिया के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 सितंबर है. आवेदन कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय के लिए मांगे गए हैं. कॉलेजों को इसके लिए आवेदन कॉलेज एफिलिएशन पोर्टल पर ऑनलाइन ही करना होगा. वहीं पटना विश्वविद्यालय और मौलाना मजहरूल हक अरबी-फारसी विश्वविद्यालय को इससे अलग रखा गया है.

ALSO READ: Bihar News: बिहार को एक और फोरलेन की सौगात, बगहा से पिपरा तक सड़क का होगा निर्माण

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >