Bihar Student Protest LIVE : छात्रों पर फायरिंग के मुद्दे पर विधानसभा में हंगामा, पटना-गया समेत पूरे बिहार में चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात

सदन में हंगामा
NEET पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP द्वारा बुलाए गए देशव्यापी प्रदर्शन के बीच बिहार भी विरोध प्रदर्शनों से गरमा गया है. राज्य भर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.
लालगंज में नीट पेपर लीक पर राजद और छात्रों का प्रदर्शन
वैशाली के लालगंज में नीट पेपर लीक मामले को लेकर राजद कार्यकर्ताओं और छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन महाराणा प्रताप चौक से तिनपुलवा चौक तक निकाला गया. इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई और दोषियों पर कार्रवाई की मांग उठी. सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा. प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ.
पटना में पुलिस का फ्लैग मार्च शुरू
पटना में पुलिस का रैपिड एक्शन शुरू हो गया है. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस शहर में फ्लैग मार्च कर रही है. संवेदनशील इलाकों में पुलिस की मौजूदगी बढ़ा दी गई है. हर गतिविधि पर प्रशासन की नजर बनी हुई है. लोगों से शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है.
महुआ में लाठीचार्ज के विरोध में विशाल कैंडल मार्च आज
महुआ में नीट छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आज संयुक्त छात्र युवा मोर्चा कैंडल मार्च निकालेगा. इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. मार्च आज शाम 6 बजे शाही दरबार से गांधी चौक तक निकाला जाएगा. इसमें विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में छात्र-युवा शामिल होंगे. आयोजकों ने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से शामिल होने की अपील की है.
गांधी मैदान में सुरक्षा के बीच युवाओं की एंट्री पर रोक
गांधी मैदान में डीएम, एसएसपी समेत प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं. विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है. एहतियात के तौर पर युवाओं की गांधी मैदान में एंट्री पर रोक लगा दी गई है. हालांकि सामान्य लोगों की आवाजाही पहले की तरह जारी है. पूरे इलाके में पुलिस लगातार निगरानी कर रही है.
पटना यूनिवर्सिटी के पास सुरक्षा बढ़ाई गई
पटना यूनिवर्सिटी के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस जवानों की तैनाती की गई है. पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. आने-जाने वाले लोगों और वाहनों पर पुलिस की नजर बनी हुई है. किसी भी स्थिति से निपटने के लिए जवान पूरी तरह अलर्ट हैं. प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है.
गांधी मैदान के पास आंसू गैस के गोले भी रखे गए
विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने पूरी तैयारी कर रखी है. मौके पर आंसू गैस के गोले भी उपलब्ध रखे गए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर हालात को तुरंत नियंत्रित किया जा सके. पुलिस बल लगातार निगरानी कर रहा है और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सतर्क मोड में है.
गांधी मैदान के पास सुरक्षा बढ़ाई गई
पटना के गांधी मैदान के आसपास सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है. बड़ी संख्या में पुलिस बल और सुरक्षा जवान तैनात हैं. किसी भी स्थिति से निपटने के लिए वाटर कैनन भी मौके पर मौजूद है. पूरे इलाके में लगातार निगरानी की जा रही है. प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है.
छात्रों पर फायरिंग का मुद्दा उठाते ही हंगामा
राजू तिवारी ने कहा कि परसों की घटना को लेकर निंदा प्रस्ताव पारित किया जाना चाहिए. विधानसभा अध्यक्ष ने कहा सबको मौका मिलेगा शांति से सदन चलाने दीजिए. राजद विधायक आलोक मेहता ने सदन में कहा कि छात्रों पर गोली चलाई जा रही है. उनके इस बयान का बीजेपी विधायकों ने जोरदार विरोध किया. सत्ता पक्ष के विधायकों ने कहा कि जो लोग पुलिस और जनप्रतिनिधियों पर जानलेवा हमला करें, उन्हें छात्र नहीं कहा जा सकता. उन्होंने प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा की निंदा की और इस पर निंदा प्रस्ताव लाने की मांग भी की. वेल में पहुंचे विधायक, 12 बजे तक स्थगित हुई कार्यवाही दोनों पक्षों के बीच बहस बढ़ते-बढ़ते हंगामे में बदल गई. कई विधायक वेल तक पहुंच गए. लगातार शोर-शराबे के कारण कार्यवाही शुरू होने के कुछ ही मिनट बाद विधानसभा की बैठक दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई.
गया जी में भी सुरक्षा व्यवस्था सख्त
गया जी शहर में एक प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के कारण जिला और पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर है. शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 33 प्रमुख स्थानों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. प्रशासन असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटने की तैयारी में है.
पटना के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
पटना के डाकबंगला और इनकम टैक्स चौराहे पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. इलाके में बड़ी संख्या में बीएसएपी, सीआरपीएफ और बिहार पुलिस के जवान तैनात हैं. हर गतिविधि पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है. आने-जाने वाले लोगों और वाहनों की निगरानी की जा रही है. प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है.
Bihar Student Protest LIVE : छात्रों पर फायरिंग के मुद्दे पर विधानसभा में हंगामा, पटना-गया समेत पूरे बिहार में चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात
NEET पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की माँग को लेकर दिल्ली में जारी CJP के प्रदर्शन के बीच बिहार में भी हंगामा हो रहा है. आज तीसरे दिन राज्य भर में प्रदर्शन का आवाहन किया गया है. हालांकि इसे लेकर बिहार पुलिस मुख्यालय भी गंभीर है. राजधानी पटना और गया जी समेत सभी जिलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.