बिहार के इन 2 स्टेट हाईवे पर सबसे पहले लगेगा टोल, जानें कब से शुरू होगी वसूली और किन वाहनों को देना होगा टैक्स

Bihar Toll Tax: बिहार में सड़क और पुलों के इस्तेमाल का तरीका अब बदलने वाला है. राज्य में चरणवार टोल व्यवस्था लागू की जा रही है. पहले कुछ चुनिंदा सड़कों से इसकी शुरुआत होगी. अगले दो से तीन महीने में टोल वसूली शुरू होने की संभावना है.

Bihar Toll Tax: बिहार में स्टेट हाईवे पर टोल टैक्स वसूली की शुरुआत होने जा रही है. शुरुआत दो प्रमुख सड़कों से होगी. बिहटा-सरमेरा और उदाकिशुनगंज-भटगामा स्टेट हाईवे पर टोल नाके बनाए जाएंगे. खास बात यह है कि निजी वाहनों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा.

इन दो स्टेट हाईवे पर लगेगा टोल

पथ निर्माण विभाग ने सबसे पहले दो स्टेट हाईवे पर टोल वसूली की तैयारी शुरू की है. इनमें बिहटा से सरमेरा के बीच SH-78 और उदाकिशुनगंज से भटगामा के बीच SH-58 शामिल हैं. दोनों सड़कों पर टोल प्लाजा बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इसके लिए सरकार की ओर से टेंडर भी जारी किया जा चुका है.

सिर्फ कमर्शियल वाहनों से लिया जाएगा टोल

स्टेट हाईवे पर सफर करने वाले निजी वाहन चालकों को टोल नहीं देना होगा. टोल की वसूली सिर्फ व्यावसायिक वाहनों से की जाएगी. यानी कार, बाइक जैसे निजी वाहनों पर इस व्यवस्था का सीधा असर नहीं पड़ेगा. वहीं ट्रक, बस और अन्य कमर्शियल वाहनों से निर्धारित शुल्क लिया जाएगा.

सभी स्टेट हाईवे पर धीरे-धीरे लागू होगी व्यवस्था

पथ निर्माण विभाग ने राज्य के स्टेट हाईवे और राज्य सरकार के अधीन आने वाले पुलों पर भी टोल व्यवस्था लागू करने का फैसला लिया है.

हालांकि, सभी जगह एक साथ टोल नाके नहीं लगाए जाएंगे. विभाग चरणवार तरीके से इस व्यवस्था को लागू करेगा. पहले कुछ प्रमुख सड़कों और पुलों को चुना जाएगा. इसके बाद दूसरे स्थानों पर टोल वसूली शुरू होगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

आरा-छपरा पुल पर भी टोल की तैयारी

स्टेट हाईवे के साथ बड़े पुलों पर भी टोल वसूली की तैयारी चल रही है. बिहार राज्य पथ विकास निगम स्टेट हाईवे पर टोल की प्रक्रिया देख रहा है.

वहीं, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम पुलों पर टोल वसूली की तैयारी कर रहा है. प्राथमिकता के आधार पर आरा-छपरा ब्रिज समेत कुछ बड़े पुलों को चुना गया है. इन पुलों पर टोल वसूली के लिए एजेंसी के चयन की प्रक्रिया शुरू होगी. इसके लिए जल्द ही नया टेंडर जारी किया जा सकता है.

पहले भी निकला था आरा-छपरा पुल का टेंडर

आरा-छपरा पुल के लिए पहले भी टोल वसूली को लेकर निविदा जारी की गई थी. हालांकि, अपरिहार्य कारणों से उस टेंडर को वापस लेना पड़ा था. अब विभाग नए सिरे से टेंडर जारी करने की तैयारी में है. इसके बाद एजेंसी का चयन किया जाएगा.

2-3 महीने में शुरू हो सकती है टोल वसूली

पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, अगले दो से तीन महीने में कुछ स्टेट हाईवे पर टोल वसूली शुरू हो सकती है.

बता दें कि बिहार कैबिनेट पहले ही 55 स्टेट हाईवे और 47 पुलों पर टोल वसूलने को मंजूरी दे चुकी है. ऐसे में आने वाले समय में राज्य की कई प्रमुख सड़कों और पुलों पर टोल व्यवस्था धीरे-धीरे लागू होने वाली है.

Also Read: बिहार के इन 13 जिलों की बदलने वाली है किस्मत, बक्सर से भागलपुर अब 4 घंटे में, 336 KM एक्सप्रेसवे से दिल्ली-बंगाल का सफर भी होगा आसान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >