Bihar School Timing: टाइम टेबल में बदलाव के साथ खुलें बिहार के सरकारी स्कूल...

Bihar School Timing: 10 जून से बिहार के सरकारी स्कूल गर्मियों की छुट्टी से बंद थे वे फिर से खुल रहे हैं. हालांकि, स्कूल की टाईमिंग में बदलाव कर दी गई है. नए टाईम टेबल के अनुसार सरकारी स्कूलों का संचालन सुबह 6:30 से 10:50 बजे तक किया जाएगा.

Bihar School Timing: 10 जून से बिहार के सरकारी स्कूल गर्मियों की छुट्टी से बंद थे वे फिर से खुल रहे हैं. हालांकि, स्कूल की टाईमिंग में बदलाव कर दी गई है. शिक्षा विभाग द्वारा 10 जून से 30 जून तक स्कूलों का टाइम टेबल बदल दिया गया है.

नए टाईम टेबल के अनुसार सरकारी स्कूलों का संचालन सुबह 6:30 से 10:50 बजे तक किया जाएगा. कक्षा एक से 8वीं तक के बच्चे मध्याह्न भोजन छुट्टी के समय करेंगे. सुबह 11:30 बजे से 12:10 तक 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए विशेष कक्षा संचालित की जाएंगी.

शिक्षकों को स्कूल शुरू होने के दस मिनट पहले आना अनिवार्य है. आपको बता दें कि पहले शिक्षा विभाग को स्कूल टाईमिंग को लेकर अभिभावकों और शिक्षकों द्वारा किए गए विरोध का सामना करना पड़ा था. भीषण गर्मी के बावजूद भी स्कूल खुले रहने की वजह से सैकड़ों बच्चे बीमार पड़ गए थे. इसके बाद बिहार के मुख्यमंत्री इस मामले में हस्तक्षेप किए फिर शिक्षा विभाग द्वारा महत्वपूर्ण कदम उठाया गया और स्कूलों को बंद किया गया था.

यह है नई टाइमिंग

बिहार माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की तरफ से नई टाईमिंग जारी की गई है. इस टाईमिंग के मुताबिक, शिक्षकों को सुबह 6:20 बजे तक स्कूल पहुंच जाना होगा. 6:30 से 6:45 बजे तक प्रार्थना होगी. 6:45 बजे से 7:20 बजे तक पहली कक्षा संचालित होगी, 7:20 से 7:55 तक दूसरी, 7:55 से 8:30 तक तीसरी, 08:30 से 09:05 तक चौथी, 9:05 से 09:40 तक पांचवीं, 9:40 से 10:15 बजे तक छठी और सुबह 10:15 से 10:50 तक सातवीं कक्षा की पढ़ाई होगी.

इसके बाद 10:50 बजे से 11:30 बजे तक वर्ग 3-8 तक के विद्यार्थियों के लिए मिशन दक्ष के अंतर्गत कक्षा संचालित की जाएगी. सुबह 11:30 बजे से 12:10 तक 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए विशेष कक्षा चलेगी और इसी दौरान कक्षा एक से आठवीं के बच्चों के बीच मध्याह्न भोजन परोसा जाएगा.

गर्मी में रखें विशेष ध्यान

इन दिनों बिहार के दक्षिणी हिस्सों में भीषण गर्मी देखने को मिल रही है. इस गर्मी से कई लोग बीमार पड़ रहे हैं. ऐसे में खाली पेट स्कूल जाने से बचें. बैग में पानी की बोतल जरुर रखें और समय समय पर पानी पीते रहें. संभव हो तो ग्लूकोज़ का उपयोग करें. छुट्टी के बाद घर जाते समय सिर को ढंक कर स्कूल से निकलें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >